16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यह भी गजब है! लिव इन में रहने के बाद भी युवक शादी नहीं कर रहा, उधर युवती और किशोरी पति-पत्नी के रूप में रहने की जिद पर अड़ीं

युवती ने युवक पर दर्ज कराया बलात्कार का मामला, किशोरी ने कहा वह बालिग है  

2 min read
Google source verification
CRIME

CRIME

जबलपुर। अपराध तो है, लेकिन जबलपुर शहर में दो खबरें लोगों को परेशान कर रही हैं। एक युवक लम्बे समय तक युवती के साथ लिवइन में रहने के बाद शादी करने से मना कर रहा है। वहीं, घर से भागकर मंदिर में आपस में शादी रचाने वाली युवती और किशोरी पति-पत्नी के रूप में रहने की जिद पर अड़ी हैं।

फिलहाल लिव इन में दो साल से रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने जबलपुर के पनागर थाने में बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया। युवती ने आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर उसे साथ रखा और अब शादी से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार युवती ने बताया कि वह यूपी के प्रयागराज की रहने वाली है। 2018 में आरोपी युवक से उसकी मुलाकात सुल्तानपुर (यूपी) में एक कम्पनी में हुई। उक्त कम्पनी में युवती मैनेजर थी। उसी दौरान उनकी दोस्ती हुई और वे एक-दूसरे से प्यार करने लगे। बाद में युवक ने युवती को नौकरी से इस्तीफा दिलवाया और उसके साथ आकर पनागर क्षेत्र में रहने लगा। इस दौरान वह युवती के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करता रहा। कुछ दिन पहले युवती ने शादी के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया।

घर से भागकर राजस्थान के धौलपुर में की थी शादी
फेसबुक चैटिंग से दोस्ती के बाद शहर निवासी 20 वर्षीय युवती और भिंड निवासी 17 वर्षीय किशोरी का राजस्थान के धौलपुर में शादी करने का मामला पुलिस के गले की फांस बनता जा रहा है। दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं। भिंड निवासी किशोरी का दावा है कि वह बालिग है, परिजन ने जानबूझकर कम उम्र दर्शाई है। पुलिस ने उसके परिवारजन को दस्तावेज के साथ बुलाया है। भिंड के दवोह निवासी किशोरी ने गले में मंगलसूत्र दिखाते हुए बताया कि उसने अपनी मर्जी से युवती से शादी की है। दोनों बालिग हैं। गोहलपुर निवासी युवती ने भी एक साथ रहने की बात कही है। इसकी वजह से पुलिस के साथ उनके परिजन भी पेशोपेश में हैं। सोमवार तक भिंड निवासी किशोरी के परिजन भी पहुंचेंगे। इसके बाद दोनों का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। तब तय होगा कि दोनों को कहां भेजा जाए। गोहलपुर निवासी 20 वर्षीय युवती की मां नगर निगम में कार्यरत है। युवती की फेसबुक के माध्यम से भिंड के दवोह निवासी किशोरी से दोस्ती हुई थी। दोनों रोज घंटों चैटिंग करती थीं। 20 अगस्त को भिंड दवोह निवासी किशोरी लापता हो गई। इधर, गोहलपुर निवासी युवती 26 अगस्त को लापता हो गई। युवती की गुमशुदगी उसकी मां ने नौ सितम्बर को गोहलपुर थाने में दर्ज कराई। किशोरी के अपहरण का प्रकरण उसके परिजन ने 21 अगस्त को भिंड के दवोह थाने में दर्ज कराया। नौ सितम्बर को ही पता चला कि दोनों राजस्थान के धौलपुर में हैं और शादी कर ली है।