
pregnant
जबलपुर. शादी का झांसा देकर युवती से आरोपित दुष्कर्म करता रहा। उसके गर्भवती होने पर उसे मारपीट कर भाग गया। युवती ने शुक्रवार को हनुमानताल थाने में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवती निजी संचार कम्पनी में काम करती थी। दो साल पहले अमखेरा कुदवारी निवासी अमित शर्मा पोस्टपेड सिम खरीदने आया था। जिससे उसकी जान-पहचान हो गई। दोनों में बातचीत होने लगी।
तीन माह बाद अमित ने प्यार होने की बात कहते हुए शादी करने का प्रस्ताव रखा। उसने शादी होने तक लिव इन रिलेशन में साथ रहने का प्रस्ताव दिया, जिसे युवती मना नहीं कर सकी। दोनों किराए पर कमरा लेकर साथ-साथ रहने लगे। अमित उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शादी करने की बात पर वह विवाद करने लगा।
चार माह से वह गर्भवती है। अब अमित ने शादी करने से मना कर दिया है। वह मारपीट कर कहीं चला गया। बाद में युवती को पता चला कि अमित किसी और लड़की के साथ रहता है। चार मई को अमित उसके घर आया और दुष्कर्म किया। शादी की बात रखने पर फिर विवाद कर चला गया। पुलिस ने मामले में 376(2) एन, 294,323 भादवि का प्रकरण दर्ज कर अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
यहां दुष्कर्म के आरोपित का पिता दे रहा जान से मारने की धमकी
शादी का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने वाला आरोपित पहले उसकी आबरू से खेलता रहा और अब शादी से इनकार कर रहा है। युवती ने आरोपित के पिता से शिकायत की तो उलटे वह मारपीट व जान से मारने की धमकी देने लगा। पीडि़त युवती ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
लार्डगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली ३० वर्षीय युवती साल भर पहले अमन कनौजिया नाम के युवक के सम्पर्क में आई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। अमन शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। साल भर तक दोनों के सम्बंध चलते रहे। अब अचानक अमन ने शादी से मना कर दिया। इस बात की शिकायत लेकर युवती उसके पिता हरीशचंद और परिजन के पास पहुंची तो सभी उसे मुहं बंद रखने के लिए धमकी देने लगे। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित अमन के खिलाफ दुष्कर्म और उसके पिता के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने सम्बंधी धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
Published on:
02 Jun 2018 08:49 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
