8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

one sided love में लड़की की फोटो एडिट करके भेज दी ससुराल, विरोध पर धमकाया

युवक खिलाफ प्रकरण दर्ज, युवती अधारताल थाना क्षेत्र में सामने आया मामला

2 min read
Google source verification
one sided love

लड़की की फोटो एडिट करके भेज दी ससुराल

जबलपुर। एक युवक को कॉलोनी की ही लड़की से प्यार हो गया। वह आते-जाते लड़की को देखता रहता था। लड़की इन सब बातों से अनजान थी। युवक के एक तरफा प्यार का राज तब खुला जब उसने लड़की की फोटो को एडिट करके सोशल मीडिया पर डाल दिया। उसने यह फोटो लड़की की होने वाली ननद को भेज दिया। हंगामा मचा और लड़की के परिजनों ने विरोध किया तो युवक ने उन्हें जान से खत्म कर देने की धमकी दी। लड़की के परिजनों ने अधारताल थाने पहुंचकर आप बीती सुनाई। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक का नाम डिम्पी शर्मा बताया गया है।

फोटो में जोड़ा चेहरा
अधारताल थाना पुलिस के अनुसार एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि क्षेत्र का डिम्पी शर्मा नामक युवक उसे परेशान कर रहा है। पहले उसने उसकी हरकतों को नजरंदाज कर दिया, लेकिन बाद में उसने सभी सीमाएं लांघ दीं। युवती ने बताया कि आरोपित डिम्पी ने कहीं से उसकी फोटो ले ली और किसी अन्य युवती की गंदी फोटो में उसका चेहरा लगाकर उसे वायरल कर दिया।

शादी तुड़वाने की मंशा
पुलिस के अनुसार कुछ समय पूर्व युवती का विवाह तय हुआ है। संभवत: यह जानकारी आरोपित डिम्पी को लगी, इस पर उसने फोटोज को एडिट करके उसे युवती की होने वाली ननद को भेज दिया। आरोपित की इस हरकत से दोनों परिवारों में हलचल मच गई। वे परेशान हो गए। युवती का मानना है कि डिम्पी ने शादी तुड़वाने की मंश से यह यह सब किया है। उसने ऐसी बनावटी फोटो भेजी है, जिसमें युवती उसके साथ खड़ी नजर आ रही है। युवती का कहना है कि डिम्पी ने उसके साथ में खड़ी किसी अन्य युवती के फोटो में उसका चेहरा जोड़ दिया है। वह तस्वीर उसकी नहीं है।

घर आकर दी धमकी
पुलिस के अनुसार युवती के परिजनों ने डिम्पी की हरकत का विरोध जताया। इससे नाराज होकर वह शुक्रवार को सीधे युवती के घर पहुंच गया और हंगामा करते हुए परिजनों को जान से मार डालने की धमकी दे डाली। इउसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बाद में युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपित डिम्पी की तलाश शुरू कर दी है।