9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बॉग के सेट पर ‘अय्यारी’ का ये सिपाही क्या बोल गया, फंसा कानूनी दांव पेंच में

भोजपुरी भाषा का मजाक उड़ाकर बुरे फंसे सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज तिवारी ने उनके खिलाफ जनहित याचिका दायर की है

2 min read
Google source verification
Siddharth Malhotra

Siddharth Malhotra

क्षेत्रीय भाषा को लेकर विवाद आए दिन सुनने में आता रहता है। कभी बिहार की भाषा को लेकर मजाक बनाया जाता है, तो कभी गड़वाली भाषा का। इसी बीच बॉलीवुड के सुपर हैंडसम एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भोजपुरी भाषा को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसे पूरी दुनिया ने न सिर्फ सुना बल्कि उसपर जमकर हंगामा भी हो रहा है। सिद्धार्थ ने भेजपुरी को लेरक कुछ ऐसा कमेंट किया, जिसके बाद वह मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में अपनी फिल्म ‘अय्यारी’ के प्रमोशन के लिए फेसम एंड कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के सेट पर पहुंचे। इस शो में वो अपनी ‘अय्यारी’ की पूरी टीम के साथ गए थे। आपको बता दें कि बिग बॉस के सेट पर मनोज बाजपेयी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म का डायलॉग भोजपुरी भाषा में बोलने के लिए कहा तो सिद्धार्थ ने बहुत मुश्किल से डायलॉग तो बोल दिया लेकिन उन्होंने कहा कि भोजपुरी बोलते हुए उन्हें लैटरीन वाली फीलिंग आई।

भोजपुरी भाषा को लेकर उनके इस तरह के भद्दे कमेंट के बाद मानों जैसे आग सी लग गई हो। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी इनकी इस हरकत पर लोग उन्हें लताड़ रहे हैं। सबसे पहले उन्हें ट्विटर पर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा जमकर खरीखोटी सुनाई। हालांकि सिद्धार्थ ने अपने इस कमेंट के लिए माफी मांग ली है। इसके बावजूद वह बुरे फंसते दिख रहे हैं।

अब दिल्ली से बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है। मनोज तिवारी ने कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भोजपुरी को लेकर जो भी बोला है वह शर्मनाक और बेहद आपत्तिजनक है।

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि 'इस देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद भोजपुरी बोलते थे। यूपी, बिहार, झारखंड में कुल 22 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते हैं। इस देश में ज्यादातर नौकरशाहों की भाषा भोजपुरी है। ऐसे में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन सभी का अपमान किया है।
अपनी बात को बराबर करते हुए या यों कहें की अतनी बड़े बवाल से बचने के लिए सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने ट्वीट कर लिखा, 'मैंने हाल ही में एक नई भाषा बोलने की कोशिश की, जब मैं एक टीवी शो पर था अगर मैंने अनजाने में किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो तो मैं इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मेरा किसी का अनादर करने का कोई मकसद नहीं था।'