28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस राखी बाजार में आते ही गायब हो जाता है बहन का मंगलसूत्र, जानिए क्यों

इस राखी बाजार में आते ही गायब हो जाता है बहन का मंगलसूत्र, जानिए क्यों  
2 min read
Google source verification
Mangalsutra

मंगलसूत्र

जबलपुर। शहर में चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। वे पकड़े जा रहे हैं, जेल भी जा रहे। इसके बावजूद ये कुकुरमुत्तों की तरह पैदा हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की सक्रियता और सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं। अभी राखी का बाजार भर रहा है। बहनें बड़ी संख्या में खरीददारी करने पहुंच रही हैं। इसी बात का फायदा उठाकर बहनों के मंगलसूत्र लूटने वाली गैंग सक्रिय हो गई है। रोज किसी न किसी बहन का मंगलसूत्र लुट रहा है। पुलिस खाली हाथ बैठकर उनकी खोज कर रही है।

news fact- झपट्टामार गैंग सक्रिय, लगातार दूसरे दिन लुटेरों ने मंगलसूत्र उड़ाया

यहां गैंग सक्रिय-
शहर में एक बार फिर झपट्टामार गैंग सक्रिय हो गया है। बाइक सवार तीन लुटेरों ने लगातार दूसरे दिन ग्वारीघाट क्षेत्र में महिला बैंककर्मी का मंगलसूत्र छीन लिया। लूट की सूचना पर एसपी अमित सिंह सेट से प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को घेराबंदी का निर्देश देते रहे, लेकिन लुटेरे पुलिस की सारी चौकसी को धता बताकर निकल गए। सिविल लाइंस की तर्ज पर बाइक सवार लुटेरों ने गुरुवार रात ग्वारीघाट रोड पोलीपाथर स्थित खालसा स्कूल के पास नर्मदा नगर निवासी दुलारी बाई यादव को शिकार बनाया। दुलारीबाई यूको बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। बैंक से घर लौटते समय खालसा स्कूल के पास बाइक से तीन लुटेरे तेजी से निकले। युवक ने दुलारी बाई के गले से मंगलसूत्र लूट लिया।

शिक्षिका का पर्स छीन ले गए नकाबपोश बदमाश :
राष्ट्रीय राजमार्ग-7 स्थित धर्मढाबा के पास शुक्रवार शाम स्कूटी से सहेली के साथ लौट रही महिला टीचर का पर्स नकाबपोश तीन बदमाश छीन ले गए। पर्स में दो मोबाइल, दो हजार रुपए, एटीएम कार्ड, अधार कार्ड, बैंक पासबुक था। सीएसपी बरगी आरएस रावत की टीम ने आसपास लगे तीन सीसीटीवी कैमरे खंगालने टीम पहुंची, तो वे बंद थे। इंद्रपुरी ग्वारीघाट निवासी सरिता धुर्वे सुकरी स्कूल में शिक्षिका हैं। वे देवरी में पदस्थ सहेली विमलेश शाक्य के साथ स्कूटी से शाम 5.30 बजे लौट रही थीं। धर्मढाबा के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी के सामने बाइक अड़ा दी। बदमाशों ने सरिता धुर्वे का पर्स छीन लिया और धूमा की तरफ निकल गए।