9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक सहित नदी में बहा दादा और 2 साल का पोता, 12 घंटे बाद मिले दोनों के शव

सिहोरा से वापस गांव जाते वक्त हुआ हादसा, करीब 5 किमी. दूर बाद मिले दोनों के शव।

2 min read
Google source verification
jabalpur_2.jpg

,,

जबलपुर. जबलपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बाइक सहित नदी में बहे दादा और 2 साल के पोते की मौत हो गई। दोनों के शव करीब 5 किमी. दूर बरामद हुए हैं। दादा पोता शुक्रवार की रात एक कार्यक्रम में शामिल होने सिहोरा आए थे और वहां से वापस लौटते वक्त पुल से बाइक सहित नदी में बह गए थे। रात होने के कारण घटना का पता नहीं चला और सुबह जब लोगों ने पुल के पास बाइक फंसी देखी तो पुलिस को सूचना दी। बाइक नंबर से ही मृतकों की शिनाख्त हो पाई है।

करीब 5 किमी. दूर मिले शव
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों पहचना जबलपुर के ककरेहटा गांव के रहने वाले 50 साल के जागेश्वर बर्मन और उनके 2 साल के पोते के तौर पर हुई है। बाइक नंबर के जरिए पुलिस को उनके घर का पता चला। परिजन ने बताया है कि दादा अपने पोते के साथ रिश्तेदारी में शुक्रवार को सिहोरा गए थे। और फिर वापस नहीं लौटे। हिरन नदी का पानी बीती रात पुल के ऊपर से बह रहा था जिससे अंदेशा है कि लौटते वक्त पुल के ऊपर से पानी बहने के बावजूद जागेश्वर ने बाइक निकालने की कोशिश की होगी और इसी दौरान वो पोते और बाइक के साथ नदी में बह गए होंगे।

यह भी पढ़ें- बारिश का कहर : 5 घंटे में 8 इंच बारिश, बाइक सहित पुल से बहा युवक, देखें वीडियो

दादा-पोते की मौत से गांव में पसरा मातम
शनिवार सुबह जब गांव के लोगों ने पुल के पास बाइक को फंसा देखा तो वो समझ गए कि कोई नदी में बहा है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक नंबर के आधार पर पता लगाया तो पता चला कि दादा बाइक से पोते को लेकर गया था। इसके बाद नदी में सर्चिंग की गई तो घटनास्थल से करीब 5 किमी. दूर दोनों के शव पुलिस को बरामद हुए। दादा-पोते की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

देखें वीडियो-