
ज्ञानी रजक@जबलपुर. ग्रे आयरन फॉउंड्री (अब आर्डनेंस फैक्ट्री जबलपुर-ओएफजे) नए साल में स्वदेशी आयुध विकास की दिशा में कदम बढ़ाते धरती को भेदकर दुश्मन के खुफिया रास्ते, टनल और बंकर उड़ाने वाले 500 किग्रा जनरल पर्पज एयर बम की बॉडी बनाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल में इजरायल ने इसी प्रकार के बमों से हमास की अंदरूनी सुरंगों को तबाह किया है। पूर्व में अमरीका भी इसी तरह के बम का इस्तेमाल अफगानिस्तान में पहाड़ी बंकरों को नष्ट करने में कर चुका है।
देश की पहली निर्माणी होगी
इस बम की बॉडी को बनाने वाली ओफएजे देश की पहली निर्माणी होगी। 500 किलोग्राम के इस बम के लिए आधुनिक मशीनों की स्थापना फाउंड्री में की जा रही है। नए साल में इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा। प्रोजेक्ट पूरी तरह स्वदेशी होगा। देश की वायुसेना के अलावा इनका निर्यात भी किया जा सकेगा।
खास-खास
- 500 किलो की होगी बम बॉडी
- वायुसेना करेगी उपयोग
- स्टील की होगी बॉडी
- अभी किसी निर्माणी में उत्पादन नहीं
- जमीन के अंदर मौजूद सुरंग और बंकर को भेदकर नष्ट करेगा
विदेशों में निर्यात की भी संभावना
फाउंड्री ने अपनी मूल रक्षा कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड से इस प्रोजेक्ट के लिए सहायता मांगी है। इससे आधुनिक मशीनों की स्थापना होगी। यह बम बॉडी अभी तक के सभी एयर बम से भिन्न है। इसमें हाई टेक्नालॉजी का इस्तेमाल होता है। यही कारण है कि सरकारी और निजी क्षेत्र इसे तैयार नहीं कर पाया है। फाउंड्री में यह काम होने जा रहा है।
ओएफके में होती है बारूद की फिलिंग
इस बम की बॉडी में बारूद फिलिंग का काम आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में होता है। वहां भी बाहर से इसकी बॉडी आती है। अब ऑर्डनेंस फैक्ट्री जबलपुर (ओएफजे) में इसकी ढलाई के लिए वेक्यूम इंडक्शन मेल्टिंग फर्निश मशीन की स्थापना की जा रही है। इसमें उच्च क्षमता वाली बम बॉडी की ढलाई संभव हो सकेगी। आयात बंद हो जाएगा।
उत्पादन टला तो थाउजेंड पाउंडर बनाया
ओएफजे में चालू वित्तीय वर्ष में इस बम की बॉडी की ढलाई का काम होना था। जब यह काम टल गया तो इसके बदले थाउजेंड पाउंडर बम बॉडी की ढलाई शुरू की गई। आयुध निर्माणी मुरादनगर और ओएफजे मिलकर 45 सौ थाउजेंड पाउंडर बम की बॉडी का निर्माण कर रहे हैं।
वायुसेना के लिए अत्याधुनिक 500 किग्रा जनरल पर्पज एयर बम की बॉडी ढलाई का काम शुरू किया जा रहा है। फाउंड्री का नाम बदल गया है। नए नाम के साथ हम नए उत्पादों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
सुकांता सरकार, महाप्रबंधक, ओएफजे
Updated on:
01 Jan 2024 12:55 pm
Published on:
01 Jan 2024 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
