25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता के करीबी की बर्थडे पार्टी में लहराई बंदूकें, हर्ष फायरिंग से दिखाया खौफ, वीडियो वायरल

देर रात तक चली बर्थडे पार्टी में बंदूकें लहराई गईं और हर्ष फायरिंग कर खौफ का माहौल बन गया।
2 min read
Google source verification
gunfire

gunfire

gunfire : रसूख के आगे जबलपुर पुलिस बेबस नजर आ रही है। शहर के गढ़ा थाने से महज 100 मीटर दूर एक युवक के गुर्गों ने बीच सड़क टेंट लगा दिया। एक भाजपा नेता के करीबी बताए जा रहे इस युवक के बर्थडे पार्टी के लिए सजाए गए पंडाल को लेकर दहशत में लोगों ने विरोध नहीं किया तो पुलिस ने भी आंखें मूंद लीं। देर रात तक चली बर्थडे पार्टी में बंदूकें लहराई गईं और हर्ष फायरिंग कर खौफ का माहौल बन गया। इसका वीडियो सामने आया, तब पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

gunfire : पुलिस बेबस - वीडियो सामने आने और शिकायत के आधार पर दर्ज किया प्रकरण


100 मीटर दूर सड़क पर टेंट लगा मनाया जन्मदिन, हर्ष फायर भी

मामले में सिद्धनगर गढ़ा निवासी हृदेश जैन ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसी आधार पर अपराध दर्ज किया। हृदेश ने शिकायत में कहा कि वह छोटा जैन मंदिर के सामने पान की दुकान लगाता है। 16 मई की रात 10 बजे वह दुकान पर था। पास में सिद्धनगर निवासी दीपांशु दुबे के जन्मदिन के कार्यक्रम को लेकर टेंट और स्टेज लगाया गया था। इस दौरान राजा दुबे, विवेक पटेल, अमन अग्रवाल, रोहित रजक, अमन बर्मन और मुकनवारा गांव के लोग मौजूद रहे।

Read More : विधवा महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सात माह बाद साथी पर लगाया रेप का आरोप

gunfire : दुनाली बंदूक से किया था फायर

हृदेश जैन ने बताया कि अमन अग्रवाल दुनाली बंदूक लेकर हर्ष फायर कर रहा था। उसके बाद राजा दुबे ने भी हवाई फायर किए। इस बीच कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर फेसबुक, वॉट्सऐप ग्रुप में वायरल कर दिया। दीपांशु दुबे ने भी फेसबुक आइडी से इसे शेयर किया। गढ़ा टीआई प्रसन्न शर्मा ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर हर्ष फायरिंग की गई। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के तहत धारा 125, 3(6) का केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

gunfire : आतिशबाजी का वीडियो वायरल

केक काटने के दौरान आतिशबाजी कर हर्ष फायर किए गए। सड़क पर लगे टेंट में लोग बंदूक लहराते नजर आए। समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। लेकिन, तीन दिन तक पुलिस ने हर्ष फायरिंग पर कार्रवाई नहीं की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर जब पुलिस अधिकारियों से सवाल-जवाब किए गए तब जांच शुरू हुई।

gunfire : यह है मामला

वीडियो 16 मई का है। गढ़ा क्षेत्र में दीपांशु दुबे नामक युवक ने धमक बना रखी है। भाजपा नेता से जुड़ने के बाद उसने युवाओं का समूह बना लिया है। इन्हीं गुर्गों ने सड़क पर टेंट लगाकर पार्टी की। थाने से महज 100 मीटर होने के बाद भी पुलिस ने उस तरफ देखा तक नहीं। लोग परेशान होते रहे और सड़क पर नाच-गाना जारी रहा। आलम यह था कि जन्मदिन पर एक दर्जन से अधिक केक बीच सड़क पर काटे गए।