जबलपुर। कम उम्र में सफेद बाल होना अच्छा नहीं माना जाता, साथ ही ये सफेद बाल समस्या बनकर लोगों को परेशान भी करते हैं। सफेद बालों को काला करने लोग तरह तरह के हेयर कलर यूज करते हैं। जिनसे कुछ दिनों के लिए बाल काले हो जाते हैं, लेकिन जैसे-जैसे ये बड़े होते हैं, सफेद बाल फिर दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में प्राकृतिक व घरेलू उपाय कहीं ज्यादा कारगर साबित होते हैं।