28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आठ जुआरियों से जब्त किए साढ़े छह हजार

संजीवनी नगर पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर मारा फड़ पर छापा, बीच मोहल्ले लग रहे थे दांव
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Jabalpur Online

•

Oct 23, 2015

9 Gambler Caught

9 Gambler Caught

(प्रतीकात्मक फोटो)

जबलपुर।
बीच मोहल्ले खुलेआम दांव लग रहे थे। कि अचानक पुलिस आ पहुंची और जुआरियों को धर दबोचा। भागने वालों के प्रयास भी विफल रहे। जिन्होंने जोर जबरदस्ती की, वे डंडे से सुधार लिए गए। संजीवनी नगर पुलिस ने छापा मारकर आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से साढ़े छह हजार रुपए भी जब्त किए गए हैं।

संजीवनी नगर पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग लोधी मेाहल्ला मे बैठकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी की गई और दबिश देते हुए लोधी मोहल्ला में संदीप पटेल, राजेश पटेल, संतू पटेल, यशवंत नामदेव, दीपक नामदेव, नितिन बर्मन, कैलाश साहू एवं मन्नू रैकवार को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। जुआरियों से 6 हजार 600 रुपए नगद व ताश के पत्ते जब्त किए गए। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।