19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्र पर नौ संकल्प: वाहन रैली ने जगाई चेतना तो ‘संकल्प दीवार’ पर उभरे सुरक्षा संदेश

नवरात्र के अवसर पर गुरुवार को स्वर्णनगरी में आस्था और जागरूकता का संगम तब देखने को मिला, जब शहर की सडक़ों पर वाहन रैली के रूप में सडक़ सुरक्षा का सशक्त संदेश गूंज उठा। राजस्थान पत्रिका की पहल पर संस्थापक कर्पूरचन्द्र कुलिश की जन्मशती के उपलक्ष्य में शुरू हुआ नौ दिन-नौ संकल्प अभियान जनजागरण की नई मिसाल बनता नजर आया।

2 min read
Google source verification

राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचन्द्र कुलिश की जन्मशती के उपलक्ष्य में चैत्र नवरात्र के पहले दिन जैसलमेर में सडक़ सुरक्षा को लेकर विशेष जन-जागरुकता अभियान आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत वाहन रैली से हुई, जिसने शहर भर में सुरक्षा संदेश पहुंचाया। इसी क्रम में शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गोँ पर ‘संकल्प दीवार’ बनाकर नागरिकों को नियम पालन का संकल्प दिलाया गया। अभियान में सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और आमजन की भी भागीदारी रही।

जैसलमेर. नवरात्र के अवसर पर गुरुवार को स्वर्णनगरी में आस्था और जागरूकता का संगम तब देखने को मिला, जब शहर की सडक़ों पर वाहन रैली के रूप में सडक़ सुरक्षा का सशक्त संदेश गूंज उठा। राजस्थान पत्रिका की पहल पर संस्थापक कर्पूरचन्द्र कुलिश की जन्मशती के उपलक्ष्य में शुरू हुआ नौ दिन-नौ संकल्प अभियान जनजागरण की नई मिसाल बनता नजर आया। जिला परिवहन विभाग कार्यालय से गुरुवार को निकली वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी। रैली के माध्यम से सडक़ सुरक्षा के नियमों को अपनाने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और इस पहल को सराहा। रैली के दौरान वाहनों पर लिखे संदेश और प्रतिभागियों के नारों ने वातावरण को जागरुकता से भर दिया।

दिलाए नवरात्र पर सुरक्षा के नौ संकल्प

-दुपहिया वाहन पर चालक और सवारी दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य

  • कार में आगे और पीछे बैठे सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट जरूरी-नशे की हालत में वाहन चलाने से सख्त परहेज

-निर्धारित गति सीमा का पालन और ओवरस्पीड से दूरी
-ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह वर्जित

-घर, मोहल्ले व स्कूल-कॉलेज में सडक़ सुरक्षा के संदेश का प्रसार
-पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की सुरक्षा का ध्यान देना

-वाहन दस्तावेज पूर्ण करने के साथ यातायात व परिवहन के नियमों का हो पालन
-दुर्घटना में पीडि़त को त्वरित सहायता मुहैया कराने का दायित्व निभाना

‘संकल्प दीवार’ बनी जागरूकता की जीवंत प्रतीक

शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर स्थापित ‘संकल्प दीवार’ अभियान का प्रभावशाली पहलू बनकर उभरी। यहां नागरिकों ने अपने हस्ताक्षर कर यह संकल्प लिया कि वे यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी ने इसे एक सामाजिक आंदोलन का रूप दे दिया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ आमजन की सहभागिता रही। जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़ ने बताया कि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और यह अभियान उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। परिवहन उप निरीक्षक अनिल कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।