
health tips in hindi
health tips in hindi जबलपुर/ लौंग को लोग अक्सर मुंह की दुर्गंघ दूर करने या खाने के बाद स्वाद बदलने के लिए खाया करते हैं। किंतु यह एक बेहतरीन औषधि भी मानी जाती है। इसे खाने से न केवल गले की खरास दूर होती है बल्कि 10 बीमारियों को दूर करने में भी काम आती है। लौंग को खाने के स्वाद में भी उपयोग किया जाता है। खीर हो या पुलाव बिना लौंग के नहीं बनाया जाता। पत्रिका बताने जा रहा है लौंग से दूर होने वाली दस बीमारियों के बारे में...
लौंग खाने के फायदे
1. लौंग को मुंह में रख कर उसका रस चूसने से खांसी ख़त्म होती है। जब तक मुंह में लोंग रहती है तब तक खांसी बंद रहती है।
2. लौंग को मुंह में रख कर चूसने से मुंह और श्वास की बदबू दूर हो जाती है।
3. लौंग के तेल की कुछ बुंदे किसी स्वच्छ कपडे के टुकड़े पर टपकाकर, उस कपडे को बार-बार सूंघने से जुकाम की समस्या ठीक हो जाता है साथ ही नाक भी बंद नहीं होती है, और नाक अगर बंद हो तो खुल जाती है।
4. लौंग को पानी के साथ पीसकर 100 ग्राम पानी में मिलाकर, छानकर मिश्री मिलाकर पिने से ह्रदय की जलन विकृति दूर होती है। पेट में जलन होना बंद हो जाती है।
5. वात विकार व जोड़ों के दर्द में लौंग का तेल मलने से पीड़ा ख़त्म होती है।
6. लौंग को पानी के साथ पीसकर हलके गर्म पानी में मिलाकर पिने से जी मचलना बंद हो जाता है और ज्यादा प्यास लगना भी बंद हो जाती है।
7. लौंग के तेल की एक दो बुंदे बताशे पर डालकर खाने से हैजे की विकृति दूर हो जाती है।
8. लौंग को बकरी के दूध में घीसकर, नेत्रों में काजल की तरह लगाने से रतोंधी रोग ठीक हो जाता है।
9. लौंग और चिरायता दोनों बराबर मात्रा में पानी के साथ पीसकर पिलाने से बुखार ख़त्म हो जाता है।
10. एक रत्ती लौंग को पीसकर, मिश्री की चाशनी में मिलाकर चाटकर खिलाने से गर्भवती महिलाओं की उल्टियां बंद हो जाती है।
Updated on:
23 Sept 2019 12:08 pm
Published on:
23 Sept 2019 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
