23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: ये खाना खाने से नहीं आता हार्ट अटैक, बीमारी रहती है दूर

बड़ी खबर: ये खाना खाने से नहीं आता हार्ट अटैक, बीमारी रहती है दूर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 28 Sep 2018, 10:04 AM IST

Foods

Foods

जबलपुर। शहर में इस समय बीमारियां फैली हैं। फ्लू के अटैक के बाद सेहत कई दिनों तक कमजोर रही है। ऐसे में लोगों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शुक्रवार को ‘हग-ए-वेजीटेरियन’ डे है। आहार विशेषज्ञों और चिकित्सकों का मानना है कि शाकाहारी भोजन रोगियों सेहत के लिए बेहतर है। फिलहाल शहर में फैले फ्लू के संक्रमण से बचाव और पीडि़तों को रिकवरी के लिए शाकाहार को सभी को अपनाना चाहिए। हरी साग-सब्जियों, फल और अनाज में शरीर के लिए जरूरी हर प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मांस में मिलने वाले तत्वों के कारण मांसाहार का पाचन जल्द नहीं किया जा सकता। शाकाहार भोजन का पाचन जल्दी किया जा सकता हैं। पाचन क्रिया में ऊर्जा कम लगने के कारण शरीर को अपेक्षाकृत अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है। शाकाहारी भोजन में रोगों से लडऩे की क्षमता होती है।

news facts- हग-ए-वेजीटेरियन डे
विशेषज्ञों की सलाह शाकाहार अपनाएं
बीमारियों से लडऩे की बढ़ेगी क्षमता

एंटी ऑक्सीडेंट है प्याज-
होमसाइंस कॉलेज में प्रोफेसर डॉ. राजलक्ष्मी त्रिपाठी के अनुसार शाकाहारी भोजन मरीजों को रोग से लडऩे में अधिक ताकत देता है। इसके साथ ही कच्ची प्याज बड़ी एंटी ऑक्सीडेंट है। उन्होंने बताया कि रिसर्च में इसकी पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि फ्लू सहित अन्य संक्रमण से बचने के लिए घर में प्याज को दो टुकड़ों में काटकर रखकर चाहिए। यह आसपास के सारे सूक्ष्म कीटाणुओं को अपने में समाहित कर लेगा। चौबीस घंटे बाद प्याज के टुकड़े को दस्ताने पहनकर दूर फेंकना चाहिए।