27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण गर्मी का प्रकोप, ‘आग’ का गोला दिख रहा सूरज

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। गर्म हवा के थपेड़े झुलसा रहे हैं। दिन में पारा लगातार 40 डिग्री के पार चल रहा है।
2 min read
Google source verification
CG Weather Forecast: हाय गर्मी! कई जिलों में पारा 43 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने दी लू की चेतावनी

heat wave alert : भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। गर्म हवा के थपेड़े झुलसा रहे हैं। दिन में पारा लगातार 40 डिग्री के पार चल रहा है। मौसम विभाग की मानें, तो शुक्रवार को भी जबलपुर सम्भाग के जिलों में तेज गमी पड़ेगी। हालांकि, एक दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम फिर बदल सकता है। जबलपुर सहित छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में 26 और 27 अप्रेल को बारिश के आसार है।

heat wave alert : बढ़ रहा रात का तापमान

गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। दोपहर को तेज गर्मी व गर्म हवा के चलते सड़कें सुनसान नजर आईं। रात का न्यूनतम तापमान हल्का बढ़ा। यह 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था।मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के कारण गर्म हवा चल रही है । 26 अप्रेल तक पारे में बढ़ोतरी का दौर रहेगा। इस दौरान तेज गर्म हवा चलने अलर्ट भी जारी किया गया है। जबलपुर सम्भाग सहित प्रदेश के पूर्वी हिस्से में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से एक दो दिन में न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा।

heat wave alert : गर्मी के मौसम में भी लोग सर्दी

जुकाम और खांसी की शिकायत लेकर अस्पताल आ रहे हैं। मरीजों में लगातार नाक बहने, सीने में जकड़न और आंखों में खुजली जैसी समस्या भी है। विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के दिनों की सर्दी ज्यादा खतरनाक है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वाले मरीजों में तीन दिन से ज्यादा सर्दी-जुकाम, खांसी की समस्या है तो उसे नजरंदाज ना करें। इससे निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है।

heat wave alert : शीतल पेय, आइस्क्रीम का ज्यादा उपयोग

कुछ बच्चों, बुजुर्गों में ज्यादा शीतल पेय और आइसक्रीम के सेवन के कारण भी सर्दी-जुकाम, खांसी की समस्या हो जा रही है। ऐसे में विशेषज्ञ उन्हें सीमित मात्रा में ठंडी चीजों को लेने की सलाह दे रहे हैं।