
heavy rain alert
जबलपुर। काले बादलों का मंडराने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह से ही काले घने बादल आसमान पर छाए हैं। कई मौके पर ऐसा लगा जैसे झमाझम बारिश होगी। लेकिन शाम तक काले मेघा उमड़ते घुमड़ते रहे। बारिश का मौसम बनाते रहे। पर शहर बारिश के लिए तरस गया। छत्तीस घंटों से बारिश नहीं हुई है। आज शाम तक जोरदार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
जबलपुर में अभी भी बारिश अपने आंकड़े से काफी पीछे चल रही है। यहां मानसून आने की आहट देता है, लेकिन झमाझम बारिश के लिए तरसा रहा है। पिछले तीन दिनों से बादलों ने कुछ ऐसा ही कर रखा है।
बूंदाबांदी थमने का असर तापमान पर भी पड़ा। बादल छाएं रहने के कारण तापमान ज्यादा उछाल तो नहीं मारा। लेकिन उमस बढ़ गई। देर शाम से चिपचिपी गर्मी ने फिर परेशान किया। मौसम के मिजाज ने लोगों को बेचैन किया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से नीचे बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज हुआ है। आद्रता सुबह के समय 93 प्रतिशत और शाम को 84 प्रतिशत दर्ज की गई है। 4-6 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से दक्षिणी पश्चिमी हवा चली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनें चक्रवात की वजह से आने वाले दो-तीन दिन में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इस दौरान संभाग में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।
Published on:
02 Aug 2019 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
