26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलर्ट: 11 और 12 अप्रैल तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

MP Weather : मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ दोणिका के रूप में सक्रिय है। पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बन रहा है। उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर एक चक्रवात बना है। पश्चिमी राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिमी विदर्भ तक एक दोणिका (ट्रफ लाइन) बनी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 11 Apr 2025, 7:53 AM IST

Heavy rain and thunderstorm warning

Heavy rain and thunderstorm warning

MP Weather : तेज गर्मी के चीच आंधी, बादल और बूंदाबांदी की एंट्री हो गई। नए सिस्टम सक्रिय होने से गुरुवार को जबलपुर सहित सम्भाग के कई जिलों में बादल छाए। कहीं-कहीं हल्की बारिश(Rain Alert) हुई। शाम को तेज रफ्तार व धूल भरी आंधी चली। फिर भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, तेज आंधी के साथ बारिश का क्रम शुक्रवार को भी जारी रह सकता है।

ये भी पढें - एमपी में अगले 48 घंटें में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

दिन-रात में तापमान सामान्य से अधिक

गुरुवार को दिन के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हुई। फिर भी अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री वर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। रात के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से अधिक बढ़त दर्ज हुई। यह 22.2 से बढ़कर 24.4 डिग्री पहुंच गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

आज चल सकती है तेज हवा

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ दोणिका के रूप में सक्रिय है। पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बन रहा है। उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर एक चक्रवात बना है। पश्चिमी राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिमी विदर्भ तक एक दोणिका (ट्रफ लाइन) बनी हुई है। एक और दोणिका दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे कहीं-कहीं बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 11 और 12 अप्रैल को बारिश(Rain Alert की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढें - सावधान! फोटो पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी, हो जाएगा खाता खाली

कई जगह बिजली गुल

शहर में गुरुवार शाम आंधी चलने से कई जगह बिजली लाइन में फॉल्ट आ गए। वीएफजे के पास 132 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इस कारण रांझी क्षेत्र में सप्लाई करने वाले पांच से छह सब स्टेशन में बिजली नहीं पहुंची। इसके चलते कई घंटे बिना बिजली के गुजारने पड़े। सिविल लाइंस में विद्युत लाइन पर एक पेड गिर गया। अमखेरा में मी इसके कारण पौन घंटे तक बिजली बंद रही। गंगासागर, बिलहरी आदि जगह भी बिजली गुल रही। सम्भागयुक्त कार्यालय के पास एक लाइन पर पेड़ गिर गया। इस कारण आपूर्ति प्रभावित हुई।