23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवी की स्वयं-भू प्रतिमा, इसके नीचे छिपा है खजाने का रहस्य

आज एक ऐसे ही स्थान की ओर आपको लेकर जा रहे हैं जो अपने आप में अद्भुत होने के साथ ही अति प्राचीन भी है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abha Sen

•

Updated: 16 Jan 2017, 4:51 PM IST

goddess

goddess

जबलपुर। भारत मान्यताओं और परंपराओं को मानने वाला देश है। यहां जितने मंदिर और मूर्तियां हैं उतनी ही रहस्य भी इनके नीचे छिपे हुए हैं। आज एक ऐसे ही स्थान की ओर आपको लेकर जा रहे हैं जो अपने आप में अद्भुत होने के साथ ही अति प्राचीन भी है...

पाटन के समीप स्थित भुंवारा गांव में एक ऐसा स्थान है जो दैविय तो है ही साथ ही माना जाता है कि इस स्थान पर खजाना छिपा हुआ है। इसे खेरमाई के नाम से जाना जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि खेरमाई माता की मूर्ति के नीचे खजाना छिपा हुआ है जो निकालना अब तक किसी के लिए संभव नही हुआ।

एक खेत में पीपल के पेड़ के नीचे स्थित देवी की मूर्ति अत्यंत ही प्राचीन बताई जाती है। कहा जाता है कि जिस स्थान पर ये है उसी के नीचे से निकलीं थीं। लोगों की आस्था है कि मूर्ति में साक्षात देवी का वास है जिसकी वजह से कई बार घुंघरूओं की आवाज भी पेड़ के आसपास सुनाई देती है। हालांकि इसमें कितना सत्य और कितना मिथक ये नही कहा जा सकता।


devi

इस स्थान पर खजाने का रहस्य काफी पुराना है। जिसकी वजह से वर्षों पहले यहां से अज्ञात लोग मूर्ति के स्थान पर खुदाई भी कर चुकी हैं। इसी दौरान मूर्ति को तोड़ भी दिया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर यहां नवीन मूर्ति की स्थापना की व एक चबूतरा बनवाया। ग्रामीण कई बार यहां खजाने से भरा घड़ा भी यहां से वहां घूमने की बात भी करते हैं।