6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS ने ली शिक्षकों की क्लास, मंत्री बोले शौचालय की टंकी कहां है, देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन

जबलपुर नरसिंहपुर और कटनी की ताजा खबरों के लिए देखें पत्रिका डॉट कॉम

3 min read
Google source verification
untrained teachers will not be recruited in schools

government school, trained teachers, schools, jodh[ur news

स्वाइनफ्लू के दो और पॉजिटिव केस, ४ गंभीर एक मरीज शहर और दूसरा दमोह का
स्वाइनफ्लू के एच वन एन वन वायरस से पीडि़त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को स्वाइनफ्लू के दो और पॉजिटिव मरीज सामने आए। अस्पताल में अभी 7 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। चार की हालत गंभीर बनी हुई है। दो और संदिग्ध मरीज जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए, जिन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। मेडिकल कॉलेज में शहर के एक 52 वर्षीय व दमोह से आए 53 वर्षीय मरीज को भर्ती किया गया था। डॉक्टर्स के अनुसार इन दोनों मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। तेज बुखार के साथ ही जोड़ों में दर्द की शिकायत थी। एक मरीज के कफ से खून भी आ रहा था। लक्षणों के बाद दोनों के स्वाब के नमूने राष्ट्रीय जनजाति आयुर्विज्ञान अनुसंधान केन्द्र स्थित वायरोलॉजी लैब भेजे गए थे। जहां से शुक्रवार शाम को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला अस्पताल में दो और केस पॉजिटिव आने के बाद कुल मरीजों की संख्या ७ हो गई है।
बिजली कार्यालयों में काम ठप, बिल जमा करने के लिए भटके उपभोक्ता
मप्र यूनाइटेड फोरम के तत्वावधान में शुक्रवार को हुए प्रदेशव्यापी असहयोग आंदोलन का सबसे व्यापक असर जबलपुर में दिखा। शक्तिभवन में कार्यरत पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, पावर जनरेशन, पावर ट्रांसमिशन और पावन मैनेजमेंट कंपनी के अधिकारी व कर्मी प्रदर्शन में शामिल हुए। शक्तिभवन गेट पर आयोजित प्रदर्शन में दो हजार अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कार्यालयों में काम बंद होने से बिल सुधार करवाने और बिल जमा करने गए उपभोक्ता परेशान हुए। फोरम के आह्वान पर सुबह १०.३० बजे शक्तिभवन सहित सभी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी शक्तिभवन गेट पर आंदोलन में शामिल हुए। सभी कर्मी सुबह बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के बाद आंदोलन स्थल पहुंचे और शाम ५.३० बजे तक रहे। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने बिजली कर्मियों की दुर्दशा को लेकर प्रदेश सरकार की ऊर्जा नीति पर कटाक्ष किए।
जीप को बचाने के फेर में अनियंत्रित बस सीधे एक दुकान में जा भिड़ी, दुकान के अंदर घुस गई बस
कटनी में एक बेलगाम बस सड़क पार करते हुए सीधे दुकान में जा घुसी। तेज गति से आ रही बस के दुकान में प्रवेश करती ही अफरा-तफरी मच गई। रास्ते पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कटनी पुलिस के अनुसार कुठला मोड़ पर एक जीप को चालक लापरवाहीपूर्वक चला रहा था। इसी दौरान सामने आ संजय ट्रेवल्स की बस आ रही थी। जीप को बचाने के फेर में बस सीधे एक दुकान में जा घुसी। हालांकि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस की वर्दी में आएं लुटरे और युवक से 10 लाख रुपए छीनकर भाग गए, कटनी की वारदात
कटनी में गुरुवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात में पुलिस की वर्दी में आए लोगों ने एक युवक से 10 लाख रुपए की लूट कर ली। घटना कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती की है। पुलिस के अनुसार सुमित भाटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नई बस्ती में कुछ युवक पुलिस की वर्दी में आए। ये सभी युवक एक वाहन में बैठे थे। इन्होंने पुलिस की अंदाज में पूछताछ करते हुए सुमित से सवाल जवाब किए। इसके बाद उसे अपने वाहन में बैठा लिया। उसके पास रखें 10 लाख रुपए छीन लिए। इसके बाद युवक को सूनसान इलाके में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले को जांच में लिया है।
भटौली कुंड अब कहलाएगा कमल सरोवर कुंड, बनेगा देश का सबसे बेहतर कुंड, संतों व महापौर ने देखे इंतजाम
नर्मदा किनारे भटौली में बनाया गया विसर्जन कुंड अब कमल सरोवर कुंड के नाम से जाना जाएगा। शुक्रवार को संतों के साथ कुण्ड का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर ने मौके पर की गई मांग के बाद यह निर्णय लिया। उन्होंने यहां व्यवस्थाएं व इंतजाम देखे। अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। महापौर स्वाति गोडबोले, संत डॉ. श्यामदास महाराज, स्वामी श्यामदेवाचार्य, स्वामी गिरीशानंद महाराज के साथ भटौली पहुंचीं। इस दौरान एमआईसी मेंबर मनप्रीत सिंह आनंद, निगमायुक्त वेदप्रकाश व अन्य जन भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद साधु-संतों ने विसर्जन कुण्ड का नाम कमल सरोवर रखने की मांग की, जिस पर महापौर ने तत्काल कुण्ड का नाम कमल सरोवर कुंड रख दिया। महापौर ने कहा कि इस कुंड को देश का सबसे अच्छा कुंड बनाया जाएगा।
शिक्षक बने कटनी कलेक्टर, माध्यमिक शाला चनहेटा में छात्र-छात्राओं की ली क्लास
कटनी कलेक्टर शुक्रवार विशेष गढ़वाले शुक्रवार को प्रभारी मंत्री के चनहेटा में प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ग्राम चनहेटा के माध्यमिक शाला में पहुंच गए। उन्होंने स्कूल में चल रही पढ़ाई का जायजा लिया। अचानक पहुंचे कलेक्टर थोड़ी देर के स्वयं शिक्षक बन गए। उन्होंने बच्चों के पाठ्यक्रम की जानकारी ली। फिर कुछ देर के लिए खुद ने पढ़ाया। उसके बच्चों से सवाल किए। बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए। अचानक कलेक्टर के स्कूल पहुंचने से हड़कंप मच गया। लेकिन जब कलेक्टर सामान्य अंदाज में बच्चों से बात करने और पढ़ाई की जानकारी ली तो शिक्षकों ने भी राहत की सांस ली। इस दौरान कलेक्टर ने बाल कैबिनेट के बारे में बच्चों से जानकारी ली।