
MP News : मध्यप्रदेश के जबलपुर के कंटगी में गोवंश मिलने का बड़ा मामला सामने आया है। जिसको लेकर शुक्रवार यानी 28 जून को हिंदू संगठनों द्वारा कंटगी बंद का ऐलान किया गया था। सभी व्यापारियों ने दुकानें बंद करके समर्थन किया। बता दें कि, बुधवार को कंटगी के पास पहाड़ी में मृत मवेशियों के अवशेष मिलने से हडकंप मच गया था। जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी।
बता दें कि, पिछले दिनों गोवंशो के अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताया था। इसकी जानकारी जैसे ही प्रशासन और पुलिस को लगी उन्होंने तुरंत पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस की ओर से मवेशियों के अवशेष जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इधर, इस पूरे मामले की प्रशासन द्वारा जांच रिपोर्ट जारी की गई थी। जिसमें गो हत्या की बात से इंकार किया गया था। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि यह अवशेष दो महीने से दो साल तक पुराना बताया गया था। इस घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने कंटगी को बंद बुलाया है। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से इस बंद को सफल बनाने की अपील की थी। व्यापारियों ने भी दुकानों को बंद कर समर्थन दिया।
Updated on:
28 Jun 2024 02:20 pm
Published on:
28 Jun 2024 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
