8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

Jabalpur Road Accident : मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 24 Feb 2025, 9:49 AM IST

jabalpur road accident

jabalpur road accident

Jabalpur Road Accident : मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कर्नाटक(Karnatak) के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। ये सभी लोग तूफान गाड़ी से प्रयागराज से एमपी लौट रहे थे लेकिन सुबह करीब 4 बजे इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बस से टकरा गई। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढें- High alert पर राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 50 से अधिक चार्टर्ड विमान पहली बार हैंगर में

ये पूरा मामला जबलपुर(Jabalpur Road Accident) के थाना खितौला अंतर्गत नेशनल हाईवे के पास का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह लगभग पांच बजे dial 100 से सूचना प्राप्त हुई कि पहरेवा क्षेत्र मे हाईवे पर गाड़ी नंबर KA 49 M 5054 भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। ये वाहन प्रयागराज से जबलपुर आ रही थी। सुबह करीब 4 बजे ये वाहन डिवाइडर पर लगे पेड़ को तोड़ते हुए रांग साइड पर पहुंच गई जहां उसकी टक्कर जबलपुर से कटनी की तरफ़ जा रहे बस से हो गई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि, 2 लोगों को गंभीर हालत में सिहोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये हैं घायल

1- सदाशिव पुत्र केदारी उपलानी (59, गोकक)

  1. मुस्तफा

इनकी हई मौत

1.विरुपाक्षी गुमटी पुत्र चिनप्पा(गोकक बेलगाम, कर्नाटक)
2.बासवराज कुराती पुत्र निरुपदाप्प(गोकक)
3-बालचंद्र पुत्र नारायण (गोकक)

  1. राजू पुत्र चिनप्पा (गोकक)5.सुनील6.वीराना