
porn video
जबलपुर। स्मार्ट फोन लोगों को जितना आधुनिक बना रहे हैं, उसके दुष्परिणाम भी उतनी तेजी से सामने आ रहे हैं। खासकर युवाओं में गंदी आदतें व अपराधी बनने का शौक इन्हीं के कारण बढ़ रहा है। पोर्न देखने का चलन जमकर बढ़ा है। जानकारों को मानना है कि कंपनियों द्वारा दिए जा रहे मुफ्त के नेट पैक और ऑफर के चलते युवाओं को बुरी लत लग रही है। उनके मन में पोर्न बहुत बुरा प्रभाव डाल रही है। जिससे उनकी सोच विकृत मानसिकता में बदल रही है। यही वजह है कि इन दिनों बलात्कार छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी हैं। अधिकतर आरोपियों की आदत पोर्न देखने की पाई जा रही है। दो दिन पूर्व कटंगी में मासूम से हुए दुराचार के मामले में भी आरोपी युवक पोर्न देखने का आदि पाया गया है।
news fact- मोबाइल से खुलासा, पोर्न फिल्में देखता था आरोपित
पोर्न ने बना दिया हैवान
कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांच साल की मासूम के साथ बलात्कार कर हत्या का आरोपित पोर्न फिल्में देखने का शौकीन था। पुलिस ने आरोपित का मोबाइल जब्त किया है, जिसमें कई पोर्न फिल्में अपलोड हैं।
मंगलवार को एसपी अमित सिंह ने खुलासा किया कि आरोपित ने घटना से पहले कटंगी में शराब पी थी। इसके बाद वह घर लौटा था। आरोपित का पूर्व में कई लड़कियों से शारीरिक सम्बंध रहे हैं। एसपी सिंह के मुताबिक आरोपित ने नौंवी तक पढ़ाई के बाद स्कूल छोड़ दिया था। पिता की गांव में किराने की दुकान है। आरोपित दो भाई हैं। रविवार को आरोपित की मां जबलपुर आई थी। उसका पिता किराने की दुकान पर मौजूद था। घर में किसी के भी न होने से उसे मौका मिला। वह मासूम को अपने पिता के किराने की दुकान से चॉकलेट दिलाया और फिर अपने कमरे में ले गया था।
बलात्कार के दौरान मासूम के प्राइवेट अंगों से तेजी से ब्लडिंग हुई। दर्द से छटपटा रही मासूम की चीख को दबाने के लिए आरोपित ने उसका मुंह और गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपित की मंशा उसे बोरे में भरकर हिरन नदी में ही फेंकने की थी और वह शव को बोरे में भरकर निकला भी था, लेकिन बाहर सेप्टिक टैंक पर नजर पड़ते ही उसने इरादा बदल दिया और फिर लाश को बोरे से निकाल कर सेप्टिक टैंक में फेंक दिया था। पुलिस जांच कर रही है।
Published on:
22 Aug 2018 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
