14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए किस राशि की लड़कियां बनती हैं जल्दी गर्लफ्रेंड

यहां जानें ज्योतिष के अनुसार किस राशि की लड़की का दिल जीतना आसान होता है

4 min read
Google source verification
11 tips & tricks to impress girls & make your girlfriend

11 tips & tricks to impress girls & make your girlfriend

जबलपुर। आज के दौर में ऐसी शायद ही कोई लड़की होगी जिसका ब्यॉयफ्रेंड न हो, लेकिन ऐसे कई लड़के जरूर मिल जाएंगे, जिनकी कोई गर्लफ्रेंड न होगी। ऐसे लड़के दूसरों की गर्लफ्रेंउ को देखकर जलते भी हैं। ट्राई करने पर उन्हें हमेशा निराशा ही मिलती है। तो आइए ज्योतिषाचार्य संदीपकृष्ण शास्त्री बता रहे हैं कि कौन सी राशि की लड़की पर ट्राई किया जाए कि वो जल्दी गर्लफ्रेंड बन जाए।

ज्योतिषाचार्य संदीपकृष्ण शास्त्री के अनुसार नवरात्र समाप्त होते ही शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में जिन युवकों को सुयोग्य लड़की नहीं मिल रही है। वे इन खास राशि वाली लड़कियों में अपनी जीवन संगिनी खोज सकते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार जबलपुर में अधिकतर युवा अब लड़की देखने से पहले उसके गुण और भविष्य की योजनाओं पर ज्योतिष परामर्श जरूर करते हैं। ताकि वैवाहिक जीवन सुखमय रहे। जिन राशियों के बारे में यहां बताया जा रहा है, वे भी सामान्य हैं, लेकिन उनसे बात जल्दी बन सकती है।

love marriage IMAGE CREDIT: love marriagelove marriage

जबलपुर में यहां होती हैं लव मैरिज
लवर्स द्वारा अक्सर भागकर शादी की जाती है, लेकिन जबलपुर में प्रेमी जोड़े कलेक्ट्रेट, गायत्री मंदिर , आर्य समाज मंदिर सहित नर्मदा किनारे शादी करते हैं। जिनके परिवार वाले मान जाते हैं, वे पारंपरिक विवाह करते हैं। पिछले कुछ सालों में जबलपुर शहर में प्रेमी जोड़ों द्वारा परिवार वालों को मनाकर शादी करने के ज्यादातर मामले सामने आए हैं।

जबलपुर के लवर्स स्पॉट
शहर में वैसे तो बहुत से लवर्स स्पॉट हैं, जहां लड़के लड़कियां मिलने जाते हैं। वहीं गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की तलाश करने वाले भी इन जगहों पर खूब जाते हैं। जबलपुर के लवर्स प्वाइंट में देवताल गार्डन, मदन महल का किला, ग्वारीघाट, भेड़ाघाट, तिलवाराघाट, घुघरा फॉल, मॉल, भंवरताल गार्डन, डुमना नेचर पार्क शामिल हैं। जहां अकेले युवक युवती अक्सर प्रेमी जोड़े बन जाते हैं। इन जगहों पर आसानी से व शालीनता पूर्वक लड़की को प्रपोज किया जा सकता है।

IMAGE CREDIT: lali

जीवन में बना रहेगा प्रेम
ज्योतिषाचार्य के अनुसार जब भी शादी के लिए लड़की देखें पहले पूरी तरह से उसकी कुंडली मिलवा लें। विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य से सलाह लें फिर इसके बाद विवाह के प्रस्ताव को आगे बढ़ाएं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सदैव प्रेम बना रहेगा। यहां जानें ज्योतिष के अनुसार किस राशि की लड़की का दिल जीतना आसान होता है।

मेष - मेष राशि की लड़कियां रोबीली होती हैं। इन्हें अपने पार्टनर पर रोब दिखाना पसंद होता है। इन लड़कियों को वैसे लड़ के भी पसंद नहीं हैं जो उनकी हर बात पर हां ही कहे, लड़के को अपनी बात मनवाना भी आना चाहिए। मेष राशि की लड़कियों को इंप्रेस करना थोड़ा ट्रिकी होता है।

वृषभ - वृषभ राशि की ज्यादातर लड़कियां खूबसूरत होती हैं। इस राशि की लड़कियों से बात करना और साथ रहना अच्छा एक्सपीरिएंस होता है। लेकिन बहुत बार इनके विचारों को समझना मुश्किल होता है। ऐसी लडकियों को आपके प्यार में लाना थोड़ा कॉम्प्लीकेटेड होता है।

मिथुन - मिथुन राशि की लड़कियां जिन्दादिल होती हैं। इनका बात करने का तरीक बहुत ही सलीकेदार होता है। ये लडकियां अपने सर्किल में बहुत ही चहेती होती हैं। यदि आप मिथुन राशि की लड़की को मन ही मन पसंद करते हैं और इन्हें इम्प्रेस करना चाहते हैं तो आपको बेहद सलीकेदार होना पड़ेगा।

कर्क - कर्क राशि की लड़कियां ज्यादातर घुलती मिलती नहीं हैं। कर्क राशि की लड़कियां अपने अनुमान बहुत लगाती हैं। यदि आपकी पसंद कोई कर्क राशि की लड़की है तो आपके सावधानी से काम लेना होगा।

सिंह - सिंह राशि की लड़कियां हमेशा दूसरे पर हावी रहना चाहती हैं। इनका स्वभाव बहुत बार समाज के बाहर होता है। यह हर जगह अपनी पहचान बना लेती हैं और सबकी नजरों में होती हैं। सिंह राशि की लड़कियों को इंप्रेस करना आसान नहीं लेकिन यदि सिंह राशि की लड़की आपसे प्यार करती है तो वह हमेशा डिमांडिंग रहेगी।

कन्या - कन्या राशि की लड़कियां सिद्धांतवादी होती हैं। इस राशि की लड़कियां बेहद घरेलू होती हैं, इनसे दोस्ती करना भी आसान नहीं होता इन्हें जानने में समय लग जाता है।

तुला - तुला राशि की लड़कियां सभी क्वालिटीज से भरपूर होती हैं। ज्योतिष के अनुसार इन लड़कियों को एक आइडियल लवर चाहिए होता है। इन्हें तारीफ बेहद पसंद होती है। इस राशि की लड़की को इंप्रेस करने के लिए आपके बेहद समझदार होना पड़ेगा।

वृश्चिक - वृश्चिक राशि की लड़कियां ज्यादातर खूबसुरत नहीं होतीं लेकिन वे भावुक भी नहीं होतीं। यदि आप किसी वृश्चिक राशि की लड़की को पसंद करते हैं तो उसे कभी भी इग्नोर नहीं करें।

मकर - मकर राशि की लड़कियां बेहद स्वाभिमानी होती हैं। इन्हें अपना काम खुद करना पसंद होता है। मकर राशि की लड़कियां आम तौर पर शांत स्वभाव की होती हैं लेकिन प्यार के चक्करों में कम ही पड़ती हैं। वे किसी भी प्रेम संबंध में पडऩे से पहले वे लड़के के और अपने दोनों के बारे में बहुत सोचती हैं।

मीन - मीन राशि की लड़कियां बहुत रोमांटिक होती हैं और जल्दी ही प्यार में पड़ जाती हैं। इस राशि की लड़की को इंप्रेस क रना ज्यादा मुश्किल नहीं होता। मीन राशि की लड़कियों को सपनों जैसा प्यार पसंद है और लड़कों के लिए ऐसा प्यार कोई बड़ी बात नहीं है।

कुंभ - कुंभ राशि की लड़कियां समझदार और सुलझी हुई होती हैं। यदि आप थोड़े भी समझदार और सुलझे हुए हैं तो कुंभ राशि की लड़की को इंप्रेस करना होगा आसान।

ये भी पढ़ें

image