
Humanity shamed
Humanity shamed: रांझी के शमशान घाट में है दिल दहला देना देने वाली घटना सामने आई। जहां हर एक व्यक्ति का यही सपना होता है कि वह जीवन चाहे जैसे भी जिया हो लेकिन उसका अंतिम सफर सुखद और शांत होना चाहिए। किंतु कई लोगों की किस्मत में शायद ऐसा नहीं होता है ।उनका अंतिम सफर भी दुखदाई बन जाता है। कई बार मानवता को शर्मसार कर देने वाले दृश्य भी नजर आते हैं। ऐसा ही एक नजर शुक्रवार को रांझी के शमशान घाट में नजर आया, जहां अधजले शवों को स्वान नोच रहे थे, न केवल नोच रहे थे बल्कि शवों से खींचकर अंगों को लेकर यहां वहां घूमते भी नजर आए। यह दृश्य जिसने भी देखा वह दंग रह गया। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो यहां पिछले 15 दिनों से ऐसा चौथी बार नजारा देखा गया है जब स्वान चिता से शवों को नोच कर खा रहे हैं। शवों की सुरक्षा की बात की जाए तो यहां कोई नजर नहीं आता है।
शहीद भगत सिंह वार्ड के श्मशान घाट में एक मृतक के अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार सुबह एक घोर लापरवाही उस समय सामने आई जब एक अधजले शव को स्वान खाते हुए नजर आया। श्मशान घाट में किसी ने इसे देखकर इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया ।इसके बाद हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई और आनंन-फानन में क्षेत्र के ही कुछ लोगो ने पहुंचकर अधजले शव को लकड़ी आदि एकत्र कर जला दिया। इस बात की जानकारी जब नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा तो वे वहां पहुंचे और शव जलने तक वहीं अन्य लोगों के साथ रुके रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की माने तो इस श्मसानघाट में व्यवस्थाएं ठप पड़ी है। जिसके कारण यहां पर न केवल असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है। बल्कि आज जिस तरह की घटना सामने आई पूर्व में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है। जो घोर लापरवाही में आती हैं।
शवों को श्वानों द्वारा नोचने खाए जाने की जानकारी पूरे क्षेत्र में फैल ग ई। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी, किंतु शाम तक एक भी जिम्मेदार अधिकारी या सुपरवाइजर श्मशान घाट तक नहीं पहुंचा। जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी और गुस्सा देखा जा रहा है।
Updated on:
17 May 2025 11:18 am
Published on:
17 May 2025 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
