पुलिस को देखकर सकपकाए
आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म 6 के बाहर देर रात एक लडक़ा व लडक़ी के संदिग्ध हालत में बैठे होने की सूचना मिली। स्टेशन पर गश्त कर रहे एएसआई आइएन बघेल, प्रधान आरक्षक जयकरण मिश्रा, राजेन्द्र कुमार व शिवमूर्ति ने तुरंत उस ओर रुख किया। पुलिस पहुंची तो लडक़ा व लडक़ी सुनसान जगह पर लगभग आपत्तिजनक हालत में मिले। वे पुलिस को देखकर सकपका गए। उन्हें समझाकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया।