18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Weather : कोहरे से 50 मीटर दूर देखना हुआ मुश्किल, 12 जनवरी से बदलेगा मौसम

IMD Weather : कोहरे से 50 मीटर दूर देखना हुआ मुश्किल, 12 जनवरी से बदलेगा मौसम

2 min read
Google source verification
MP Weather Alert

MP Weather Alert

IMD Weather : सर्दी की दूसरी लहर ने जबलपुर सहित संभाग के जिलों को कंपकंपा दिया है। बुधवार को जबलपुर में घने कोहरे के चलते सुबह 9 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। विजिबिलिटी 50 मीटर ही रह गई। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। दिन में भी उत्तरी हवा के चलते कंपकंपी छूटी।

IMD Weather : बर्फीली उत्तरी हवा के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, 9 जनवरी तक जबलपुर संभाग में घने कोहरे और ब$र्फीली हवा का असर रहेगा। खास कर जबलपुर जिले में घना कोहरा रहेगा। 10 जनवरी को नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इससे कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बनेगी। उत्तरी हवा से ठंड बढऩे के साथ ही शीतलहर और पाला पडऩे की भी संभावना है। गुरुवार को जबलपुर में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान और नीचे जा सकता है।

IMD Weather : न्यूनतम पारा 7 डिग्री

शहर में गुरुवार को बर्फीली उत्तरी हवा के चलते अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हुई। ठंडी हवा से लोग ठिठुर गए। अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री से गिर कर 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री था। यह सोमवार को दो डिग्री से अधिक गिरकर 7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था।

IMD Weather : 12 जनवरी से बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और पूर्वी एवं उससे लगे उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है।10 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके प्रभाव से 12 जनवरी से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। ला नीना के प्रभाव से फरवरी और मार्च में भी बादल बारिश की स्थिति बनने का अनुमान है।