
डुप्लीकेट चाबी बनाने वालों से रहें सावधान
जबलपुर. शहपुरा के ग्राम खिरखाखेड़ा के पास सोमवार को दिन-दहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने चलती बाइक में एक युवक पर हमला कर दिया और उसका 61 हजार रुपए से भरा बैग लूटकर भाग निकले। घायल सीधे मेडिकल अस्पताल पहुंचा, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम कुसली बेलखेड़ा निवासी संतोष पटेल (25) सोमवार सुबह वह कुसली स्थित मप्र ग्रामीण बैंक शहपुरा पहुंचा। जहां उसने पिता शंकरलाल के खाते से 61 हजार रुपए निकाले। यह रकम लेकर वह बाइक एमपी 20 एनक्यू 1122 से हीरापुर बंधा जा रहा था। दोपहर लगभग पौने एक बजे खिरकाखेड़ और मगरमुंहा के बीच बाइक सवार दो युवक उसके नजदीक पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने चलती बाइक में उसके सिर पर रॉड से हमला किया। वह लडख़ड़ाया, इस दौरान उसके हाथ में रॉड मार दी। जिस कारण वह बाइक समेत जमीन पर गिर गया। उसके गिरते ही आरोपियों ने बाइक रोकी और 61 हजार रुपए से भरा उसका बैग लूटकर भाग निकले। पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर आरोपियों का पता लगा रही है।
Published on:
19 Jan 2021 06:48 pm

