4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai-Howrah Mail में बिक रहे टॉयलेट के पानी और सड़े आलू से बने समोसे-आलूबंड़े, देखकर अधिकारी भी हैरान

रेलवे अधिकारियों ने कटनी-जबलपुर के बीच ट्रेन के पेंट्रीकार की जांच की, दो अवैध वेंडर भी पकड़े

2 min read
Google source verification
indian railway in train pantry car made samosa use toilet water potato,Railway officials examined the train pantry car between Katni-Jabalpur and also got two illegal vendors,Railway ,train pantry car ,illegal vendors,illegal vendors,

indian railway in train pantry car made samosa use toilet water potato

जबलपुर। मुंबई-हावड़ा मेल के यात्री उस समय हैरान रह गए जब उन्हें यह पता चला कि वे जिस समोसे-आलूबंडा को शौक से खा रहे है वह सड़े आलू और खराब प्याज से बना है। यहीं नहीं बल्कि यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने को टॉयलेट के पानी से तैयार किया जा रहा है। ट्रेन में परोसे जा रहे खान-पान की हकीकत उस वक्त सामने आयी जब रेल अधिकारियों ने सोमवार को मेल के पेंट्रीकार में जबलपुर-कटनी के बीच दबिश दी। अचानक की गई जांच में यात्रियों को बेचे जाने वाले घटिया खाने की पोल खुल गई।
लंच के वक्त जांच
पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर डिवीजन के वाणिज्य विभाग के एसीएम सुनील श्रीवास्तव की टीम ने मेल के पेंट्रीकार में छापा दोपहर के वक्त मारा। अधिकारियों की आंखें उस वक्त फटी की फटी रह गई जब पेंट्रीकार में उन्हें सब्जी भी खराब मिली। आलू-प्याज के अलावा सड़ी-गली बरबटी से सब्जी बनाई जा रही थी। इस पर जब पेंट्रीकार में मौजूद आरके एसोसिएट के मैनेजर से पूछताछ की गई तो उसे अधिकारियों को कोई जवाब नहीं देते बना। इस पर उसे जमकर फटकार लगाई गई।
अवैध वेंडर पकड़े, 8 हजार जुर्माना
रेल अधिकारियों को जांच में पेंट्रीकार में गंदगी पसरी मिली। गंदगी में खाना बनते देख अधिकारी भड़क गए। गंदे पानी से आटा गूंथने पर कड़ी चेतावनी दी गई। सड़ी-गली खाद्य सामग्री को तत्काल नष्ट किया गया। जांच में पेंट्रीकार में दो अवैध वेंडर काम करते मिले। इन वेंडरों पर 8 हजार 8 सौ रुपए जुर्माना किया गया है। पेंट्रीकार और खाद्यसामग्री में अनियमितताओं की रिपोर्ट रेल बोर्ड को भेजी जा रही है।
25 हजार रुपए का अर्थदंड
मेल के पेंट्रीकार में खाद्यसामग्री गुणवत्ता को लेकर पहली बार सवाल नहीं उठे है। इससे पहले भी छापे की कार्रवाई में मेल के पेंट्रीकार में अनियमितताएं उजागर हो चुकी है। सोमवार को जांच में पेंट्रीकार के कर्मचारियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि वे हैंडेन्ट के पानी का ही इस्तेमाल करते हैं जो कि टॉयलेट की टंकी में भरा जाता है। अधिकारियों ने कुछ भोजन को चखा तो उसकी गुणवत्ता घटिया निकली। यात्रियों ने अधिक कीमत वसूलने की शिकायत की। इस पर पेंट्रीकार संचालक पर २५ हजार रुपए का जुर्माना किया गया है।