जबलपुर। इटारसी-जबलपुर रेलखंड पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। मौमस के करवट लेने और तेज आंधी के चलते एक बड़ा वृक्ष गोटेगांव के पास रेलवे ट्रैक के ऊपर गिर गया। इससे इलेक्ट्रॉनिक इंजन तक करंट पहुंचाने वाली ओचइ वायर भी टूट गइ। ये तो गनमीत रही कि हादसे के वक्त वहां से कोइ ट्रेन नहीं गुजरी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण एक ओर का यातायात फिलहाल ठप हो गया है। नरसिंहपुर-जबलपुर के बीच कइ ट्रेनों के पहिए फिलहाल थम गए। रेत यातायात बाधित होने से जनता एक्सप्रेस सहित कइ ट्रेनों की चाल बिगड़ गइ है। रेल प्रशासन द्वारा ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटाने और ट्रेनों को दूसरी लाइन से निकालने की कवायद जारी है।