
Bridal makeup,latest fashion trends,fashion trends,beautiful bridal makeup,bridal makeup trend,Latest Fashion Trends for men,
जबलपुर. वेडिंग सीजन स्टार्ट हो चुका है। ऐसे में शहर में फिर से बैंड, बाजा और बारातें नजर आना शुरू हो चुकी हैं। वेडिंग के लिए लोगों की तैयारी वैसे तो कई महीनों पहले से शुरू हो जाती है, लेकिन लेडीज और गल्र्स की प्रिपरेशन वेंडिग के दिन तक खत्म नहीं होती। इस वेडिंग सीजन में सिटी गल्र्स और लेडीज के बीच डिफरेंट तरह की ज्वेलरी का फैशन ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इसमें हैवी ज्वैलरी पर सिटी लेडीज और गल्र्स का फोकस ज्यादा है।
डिफरेंट लुक के लिए
इन दिनों वेडिंग सीजन के लिए सिटी मार्केट में भी कई तरह के नई डिजाइन वाली हैवी ज्वैलरी मिल रही हैं। इनमें वन ग्राम गोल्ड के साथ इमीटेशन ज्वैलरी का भी क्रेज खूब छाया हुआ है। फैशन एक्सपट्र्स का कहना है कि मॉर्डन लुक के साथ वेडिंग सीजन में हैवी ज्चैलरी ट्रेडिशनल टच भी देती हैं। ऐसे में दुल्हन के साथ-साथ अब साइट पर्सन भी हैवी ज्वैलरी कैरी करना पसंद कर रही हैं।
पोल्की और कुंदन का क्रेज
पिछली कुछ हिस्ट्रोरिकल बैेकग्रांउड पर बनी मूवीज के बाद सिटी ब्राइड्स और लेडीज के बीच हैवी ज्वैलरी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। इसमें वेडिंग के लिए सिटी गल्र्स और लेडीज जहां पोल्की, कुंदन और रिवर्स एडी ज्वैलरी प्रिफर कर रहीं हैं। वहीं स्पेशल ओकेशन के लिए टेंपल डिजाइन्स ज्वैलरी भी इन डिमांड हैं। इस कलेक्शन को साउथ इंडियन की तर्ज पर तैयार किया जाता है।
सिम्पल एंड डिजाइनर रिंग्स
हैवी रिंग्स में डार्क कलर्ड स्टोंस वाली रिंग, मिरर वर्क रिंग, फ्लोरल शेप रिंग, कुंदन हैवी रिंग, फ्लोरल डिजाइन, स्टोन, पर्ल जैसे एक से बढ़कर एक डिजाइन मौजूद हैं। हैवी रिंग्स में ग्रीन, वाइट, पिंक, ऑरेंज, रेड, ब्लू, पर्पल, यलो जैसे कई खूबसूरत कलर आसानी से मिल जाते हैं। हैवी और अट्रैक्टिव रिंग्स की खासियत है कि इन्हें डिफरेंट आउटफिट्स के साथ कैरी कर रही हैं।
Published on:
17 Apr 2019 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
