25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indo-Western fashion : सिल्क साड़ी व लहंगे से मिलेगा ट्रेडिशनल लुक, जरी गाउन से इंडो-वेस्टर्न स्टाइल

दिवाली को लेकर सिटी मार्केट में सिल्क साड़ी और लहंगे की खरीदारी खूब हो रही है। इसके साथ ही जरी गाउन भी इंडो वेस्टर्न स्टाइल देने के लिए तैयार है।
2 min read
Google source verification
Embroidery

Embroidery

Indo-Western fashion :दिवाली को महज दो दिन बचे हैं। ऐसे में घर की रस्टिंग-डस्टिंग के बाद अब लोग खुद को स्टाइलिश दिखाने की तैयारी में जुट गए हैं। दिवाली जितना उत्साह और उमंग का त्योहार है, उतना ही स्टाइलिश ड्रेसिंग स्टाइल के लिए माना जाता है। त्योहार को लेकर शहरवासी शॉपिंग मूड में हैं। इसके चलते जहां हर एज ग्रुप के लोग खरीदारी में व्यस्त नजर आ रहे हैं, वहीं कस्टोमाइज ड्रेसेज के लिए लोग अर्जेंट स्टीचिंग भी करवा रहे हैं। दिवाली को लेकर सिटी मार्केट में सिल्क साड़ी और लहंगे की खरीदारी खूब हो रही है। इसके साथ ही जरी गाउन भी इंडो वेस्टर्न स्टाइल देने के लिए तैयार है।

Indo-Western fashion : शॉपिंग मूड में सिटीजन, हर एज ग्रुप के लोग खरीदारी में व्यस्त

Indo-Western fashion : गर्ल्स कैरी करेंगी साड़ी लुक

सिटी गर्ल्स का कहना है कि वे इस दिवाली साड़ी लुक कैरी करने की तैयारी में हैं। इसमें गोल्डन और वाइट कलर की डिमांड इस साल ज्यादा नजर आ रही है। सीक्वेंस को सिटीजन ने थोड़ा ब्रेक देते हुए जरी को फैशन में शामिल कर लिया है। ऐसे में साड़ी, लहंगा, गाउन और सूट में भी जरी की नक्काशी काफी पसंद की जा र ही है। दिवाली के लिए ज्यादातर इसी पैटर्न के ड्रेसेज की खरीदारी हुई है।

Indo-Western fashion : कलमकारी प्रिंट लहंगा

दिवाली के लिए कलमकारी प्रिंट लहंगा भी इन दिनों खरीदारी की टॉप लिस्ट में शामिल है। सिपल ब्लाउज के साथ यह काफी अट्रैक्टिव लुक देता है। इसके साथ ही ट्राइबल प्रिंट, गुजराती प्रिंट, राजस्थानी प्रिंट के लहंगे और पोशाक भी दिवाली में जमकर ट्रेंड कर रही है।

Indo-Western fashion : कप्लीट लुक देंगी चांदबालियां

पिछले कुछ समय से ओवरसाइज झुमको का ट्रेंड थम गया है। इन दिनों चांदबालियों का ट्रेंड इन है। ऑक्सीडाइज, मैटल, सिल्वर के साथ नियॉन ज्वेलरी भी दिवाली में ट्रेडिशनल लुक देगी। इसके साथ ही मांग टीका, नोज पिन, झुमका और नेक लेस में टेपल और एंटीक डिजाइन ट्रेंड कर रही है। दिवाली मेकअप में इस बार भी शिमरी और ग्लिटर पसंद किया जा रहा है। इसमें आई मेकअप पर सिटी लेडीज और गर्ल्स फोकस करेंगी।

Indo-Western fashion : थीम बेस्ड गेटअप

सिटी गर्ल्स का कहना है कि वे दिवाली में लुक स्पेशल लुक क्रिएट करने की तैयारी में हैं। इसके चलते जहां मराठी और बांग्ला लुक पसंद किया जाएगा, वहीं राजपूताना लुक में लेडीज त्योहार सेलिब्रेट करती नजर आएंगी। श्रीकांति गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दिवाली के लिए राजपूताना पोशाक खरीदी है। यह उन्हें डिफरेंट लुक देगा।