5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL SATTA BAZAR BHAV आईपीएल में आज का सट्टा भाव: जानें किस टीम को मिल रहा कितना भाव

आईपीएल में आज का सट्टा भाव: जानें किस टीम को मिल रहा कितना भाव

2 min read
Google source verification
IPL SATTA BAZAR BHAV

IPL SATTA BAZAR BHAV

जबलपुर। जैसे ही फटाफट क्रिकेट शुरू हुआ है, सटोरियों की चांदी हो गई है। पुलिस हर दिन एक दो सटोरिए पकड़ रही है, लेकिन सटोरियों ने खेलना और खिलाना बंद नहीं किया है। ऐसे में साफ कहा जा सकता है कि आईपीएल केवल मनोरंजन का नहीं सट्टे का बड़ा बाजार बनकर आया है। रविवार को जबलपुर की क्राइम ब्रांच ने अलग अलग छापे मारकर करोड़ों का सट्टा पकड़ा है। आरोपियों के पास से बुकिंग की पर्ची और मोबाइल लेपटॉप व नगद राशि जब्त की है।

about- किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग के मैच पर लगा था करोड़ों का सट्टा, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा क्रिकेट का सट्टा, गोहलपुर पुलिस के किया हवाले

मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग के बीच चल रहे आइपीएल के बारहवें मैच में लाखों रुपए का सट्टा लगा था। शहर के बुकी मैच की हर गेंद पर दांव लगा रहे थे। रविवार रात क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी और क्रिकेट का सट्टा लिखते हुए एक बुकी को गिरफ्तार किया। उसके पास से लाखों रुपए की लिखापढ़ी जब्त की गई है। क्राइम ब्रांच उन मोबाइल फोन की भी जांच जा रही है जिनमें सौदा लिखा जाता था। क्राइम ब्रंाच के एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि बधईया मोहल्ला निवासी अभिषेक नामदेव आईपीएल का सट्टा लिख रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम बं्राच की टीम अभिषेक के घर पहुंची। पुलिस जैसे ही अंदर पहुंची तो देखा कि अभिषेक लैपटॉप में लगे मोबाइलों के जरिए सट्टा लिख रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
यहां भी हुई कार्रवाई
क्राइम ब्रांच की दूसरी टीम ने घमापुर थाना क्षेत्र के सिद्धबाबा इलाके में छापा मारा। यहां एक घर में सतीश साहू, कमल सिंधी एवं भीकम आइपीएल का सट्टा लिख रहे थे। आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन और तीन हजार रुपए एवं लाखों का हिसाब-किताब जब्त किया गया।