30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jabalpur Cruise Accident: MP में बरगी डैम से पहले भी हो चुके ऐसे हादसे

Jabalpur Cruise Accident: टूरिस्ट स्पॉट बरगी डैम में चलाई जा रही क्रूज अचानक नर्मदा नदी में डूब गया। हादसे के समय क्रूज पर करीब 29 लोग सवार थे।

2 min read
Google source verification
Jabalpur Cruise Accident like Similar Mishaps Have Occurred Before in MP news

Jabalpur Cruise Accident like Similar Mishaps Have Occurred in MP (photo-Patrika.com)

Jabalpur Cruise Accident:मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरूवार को एक बड़े हादसे ने सभी दहला दिया। यहां के टूरिस्ट स्पॉट बरगी डैम में चलाई जा रही क्रूज अचानक नर्मदा नदी में डूब गया। हादसे के समय क्रूज पर करीब 29 लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में करीब चार लोगों की मौत हो चुकी है। राहत बचाव कार्य अभी भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि शाम को बारिश के साथ चली तेज आंधी के बीच क्रूज बरगी बांध की लहरों के बीच फंस गया और डूब गया। हालांकि, एमपी में ये पहला मामला नहीं है जब ऐसा हादसा हुआ है। इससे पहले भी दो बार क्रूज डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी है। इसके विपरीत एक मामला ऐसा भी था जहां प्रदेश के जलाशय का लुफ्त उठाने आए एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी के पूर्व ऑफिसर और उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। ( MP news)

सितंबर 2019 में भोपाल के बड़ा तालाब में फंसा क्रूज

साल 2019 के सितंबर महीने में भोपाल के बड़ा तालाब में 55 पर्यटकों की जान आफत में आ गई थी जब बड़ी झील में चलने वाला क्रूज (छोटा जहाज) लहरों में फंस गया। क्रूज मछली पकड़ने के जाल में उलझ गया था। करीब आधे घंटे तक 55 से अधिक पर्यटक पानी में फंसे रहे। रविवार का दिन था इस वजह से बड़ी संख्या में लोग क्रूज मौजूद थे। तभी चलते-चलते क्रूज पानी में रुक गया। वो आगे भी नहीं बढ़ पा रहा था। यह क्रूज मछली पकड़ने के जाल में फंस गया था। किनारे से मोटरबोट मंगाई गई और पर्यटकों को दूसरी बोट से किनारे लाया गया। इस दौरान वे सभी उफनती लहरों के बीच दहशत में रहे।

अगस्त 2022 में फिर तालाब की लहरों में फंसा क्रूज

इसके बाद साल 2022 के अगस्त में भी भोपाल के बड़ा तालाब में ऐसा एक और हादसा देखने को मिला था। इस दिन कई बोटों के साथ ही पर्यटकों को घुमाने वाला क्रूज भी डूब गया था। यह घटना भी भारी बारिश के कारण घटी थी जिसमें क्रूज क्षतिग्रस्त होकर पानी में डूब गया था। पर्यटन विभाग के इस क्रूज का नाम लेक प्रिंसेस था। इसे बाद में हैदराबाद और कोच्चि से आए एक्सपर्ट्स के दिशा-निर्देश में इसे बैलून तकनीक से बाहर निकाला गया। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी।

हनुवंतिया में रिलायंस के एक पूर्व ऑफिसर और उनकी पत्नी की मौत

वहीं, सबसे खतरनाक हादसा अक्टूबर 2024 को देखने को मिला। यह हादसा खंडवा जिले में स्थित प्रसिद्द टूरिस्ट प्लेस हनुवंतिया टापू में हुआ। यहां रिलायंस कंपनी के एक पूर्व ऑफिसर भगवान सिंह धाकड़ अपनी पत्नी सुनीता बाई सहित डूब गए। दंपति इंदिरा सागर जलाशय के पास एन्जॉय करने गए थे जहां एक हादसे में दोनों की डूबने से मौत हो गई थी। इंदौर के लसूडिया के निरंजनपुर की डायमंड स्वेक्यर में रहनेवाले भगवान सिंह धाकड़ हनुवंतिया टापू पर छुटि्टयां मनाने आए थे। इंदौर में रिलायंस कंपनी के पूर्व जनरल मैनेजर 66 साल के भगवानसिंह अपनी पत्नी सुनीता बाई के साथ एमपी टूरिज्म के रिसोर्ट में रुके थे। ( MP news)