
जबलपुर. रेलवे में राजभाषा मास के समापन अवसर पर उमंग सामुदायिक भवन में पुरस्कार वितरण समारोह एवं हॉस्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं एडीआरएम प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में एवं मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति एसके सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश शर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। बताया जाता है पूरे भारतीय रेल पर राजभाषा मास आयोजित किया गया था। इस दौरान आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियों और कार्यों का रेलवे बोर्ड द्वारा समीक्षा की गई। रेलवे में जबलपुर रेल मंडल को सर्वश्रेष्ठ मंडल घोषित किया गया। मंडल को आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी चल वैजयंती शील्ड प्रदान की गई। इस अवसर पर 2022-23 के दौरान अधिकाधिक एवं प्रसंशनीय रूप से कार्य करने वाले 10 अधिकारियों, 50 कर्मचारियों राजभाषा मास के दौरान विविभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं सम्मानित किया। राजभाषा के कुल 81 पुरस्कार प्रदान किए गए।
ये हुए सम्मानित
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में मनीष कश्यप, लक्ष्मी चंद केसरवानी, शिव प्रसाद पाटिल, कविता साहू, रमाकांत कोष्टी, संजय जायसवाल, राजेश मिश्रा आदि प्रमुख हैं। पूरे भारतीय रेल पर राजभाषा कार्यों में सर्वश्रेष्ठ मंडल की प्राप्त हुई आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी चल वैजयंती शील्ड को अपर राजभाषा मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार को सीपीएम द्वारा सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अनुवादक किशोर साहू एवं रविंद्र त्रिपाठी ने किया।
इन कवियों ने बांधा शमां
कवि सम्मेलन में वाहे गुरु भाटिया मुंबई, काशीपुरी कुंदन राजिम, देवी जैन बरेली, अंतु झकास वारासिवनी डॉ.ममता मेहता अमरावती, प्रेमनारायण 'प्रेम', बरेली आदि कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं से उपस्थित जनसमुदाय को हँसा-हँसा कर लोटपोट कर दिया। करतल ध्वनि से उपस्थित जनसमुदाय ने कवियों का हौसला बढ़ाया। सीपीएम गतिशक्ति, जबलपुर एसके सिंह द्वारा सभी कवियों का शॉल, श्रीफल , सम्मान पत्र से सम्मान किया गया।
Published on:
06 Oct 2023 10:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
