जबलपुर

Spice jet की जबलपुर फ्लाइट में आई खराबी, दो घंटे बाद टेक ऑफ

हैदराबाद से जबलपुर की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण आधे रास्ते से लौटी

2 min read
Nov 19, 2017
Jabalpur flight from Hyderabad returned half way

जबलपुर। हैदराबाद से जबलपुर आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट तकनीकी खराबी का शिकार बन गई। यह फ्लाइट अपने शैड्यूल के हिसाब से ही हैदराबाद से चली थी पर रास्ते में जबलपुर पहुंचने से पहले ही खराबी आ गई। पायलट ने आसमान से ही फ्लाइट का रुख दोबारा हैदराबाद की ओर कर दिया। इससे डुमना एयरपोर्ट पर फ्लाइट पूरे दो घंटे की देरी से आई। हैदराबाद-जबलपुर फ्लाइट के वापस रन-वे पर आने के बाद टेक्निकल टीम ने मोर्चा संभाला। यहां करीब एक घंटे तक इंजीनियरों ने गहराई से पड़ताल की और खराबी को सुधारा। इसके बाद ही फ्लाइट को टेकआफ के लिए ओके कहा गया। इस बीच डुमना एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते रहे। बताया जा रहा है कि जेट के यात्रियों को एसएमएस कर फ्लाइट लेट होने की सूचना दे दी गई थी।

आधे रास्ते से लौटी फ्लाइट
स्पाइस जेट की फ्लाइट के यात्रियों ने बताया कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर क्लीयरेंस के साथ ही विमान ने ठीक 1-40 बजे टेकऑफ कर लिया था लेकिन रास्ते में खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि इस बीच तकरीबन आधा सफर पूरा हो गया था। तकनीकी खराबी की रीडिंग आने लगी और पायलट ने केबिन प्रेशर में गड़बड़ी पाई। पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क किया और हैदराबाद कंट्रोल को इसकी जानकारी दी।


सुधार के बाद फिर उड़ा विमान
लैंडिंग की परमीशन लेकर फ्लाइट का रुख वापस मोड़ दिया। हैदराबाद में सुधार कार्य के बाद टेक्निकल टीम ने उड़ान को हरी झण्डी दे दी। तकरीबन दो घंटे बाद 3-20 बजे विमान ने दोबारा टेकऑफ किया और डुमना एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।

ये भी पढ़ें

BB11: जब अर्शी ने सुनाई अपनी आप-बीती, पसीने से लतपत देख प्यार में पागल बॅायफ्रेंड ने जड़ा था थप्पड़..


यात्री करते रहे इंतजार
स्पाइस जेट की इस फ्लाइट से डुमना से 56 यात्रियों को जाना था। यात्री करीब दोपहर 2 बजे डुमना पहुंच गए जहां बोर्डिंग के दौरान पता चला कि फ्लाइट लेट है। फ्लाइट आने का इंतजार करके यात्री परेशान होते रहे। फ्लाइट शाम 5.10 बजे आई और 5.35 बजे डुमना से हैदराबाद के लिए टेक ऑफ किया।

ये भी पढ़ें

BB11: अर्शी- बंदगी के बाद ये कंटेस्टेंट भी घर में फैला रही हैं गंदगी, बाहर बैठा बॅायफ्रेंड बहा रहा है आंसू…

Published on:
19 Nov 2017 08:37 am
Also Read
View All

अगली खबर