25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

winter news इस शहर में 10 डिग्री से नीचे आया पारा, इसलिए बढ़ रही है ठिठुरन- देखें वीडियो

तीन किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली उत्तरी हवा, मौसम विभाग के अनुसार अभी और गिरेगा पारा

2 min read
Google source verification
Jabalpur Hourly Weather update winter news, Jabalpur, Madhya Pradesh, India 14 day weather forecast, weather update, latest winter update

Jabalpur Hourly Weather update winter news, Jabalpur, Madhya Pradesh, India 14 day weather forecast, weather update, latest winter update

जबलपुर। मप्र में ठंड अब अपने चरम पर पहुंच गई है। हर शहर में ठिठुरन महसूस होने लगी है। जबलपुर व उसके आसपास के जिलों में ठंड रौद्र रूप दिखाने लगी है। मंडला, डिण्डौरी में तो ३ से ५ डिग्री तक पारा पहुंच चुका है। वहीं जबलपुर में १० डिग्री नीचे तक पारा पहुंच गया है। मंगलवार सुबह का तापमान १२ डिग्री दर्ज किया गया।

READ MORE- railway recruitment 2018 : 10 वीं पास के लिए रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी, आज ही करें एप्लाई

मौसम की अनिश्चितता का क्रम और पारे के घटने-बढऩे का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को फिर एक बार तापमान दस डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान ९.६ डिग्री सेल्सियस रहा। तीन किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही उत्तरी हवा के प्रभाव से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह-शाम को हल्का कोहरे का असर भी देखा गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान नौगांव में ५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

READ MORE- नए साल में महाकाली की ये खास चीज , पूरे साल करेगी दुश्मनों से रक्षा, वीडियो में जानें क्या है रहस्य

दिन भी रहा ठंडा
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह क ा तापमान रविवार की अपेक्षा कम रहा। जिससे सुबह मौसम में ठंडक घुली रही। दिन में भी तापमान सामान्य की तुलना में एक डिग्री कम मापा गया। अधिकतम तापमान २४.१ डिग्री दर्ज किया गया। शाम ढलते ही वायुमंडल में कोहरे की परत बनना आरंभ हो गई थी। रात में यह परत स्पष्ट नजर आने लगी थी।

READ MORE- Happy New Year 2018 - ऐसे किया 2018 को वेलकम कि देखने वाले देखते रह गए- आप भी देखें ये फोटो

बीते वर्ष से अधिक ठंड
आगामी चौबीस घंटों के दौरान नगर व आसपास के क्षेत्र का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान गत वर्ष आज ही के दिन रहे २७.५ डिग्री से काफी कम रहा। न्यूनतम तापमान भी गत वर्ष इसी दिन दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान की तुलना में १.४ डिग्री कम रहा। गत वर्ष १ जनवरी को न्यूनतम तापमान ११.० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

देखें वीडियो-