26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Accident : महाकुंभ से लौटते वक्त महिला की मौत, 9 घायल

Jabalpur Road Accident : महाकुंभ से धार्मिक अनुष्ठान करके लौट रहे लोग भीषण सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 9 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 29 Jan 2025, 1:04 PM IST

CG Accident News: दुर्घटना! बोलेरो और बाइक में टक्कर जोरदार टक्कर, एक की मौत..

CG Accident News: दुर्घटना! बोलेरो और बाइक में टक्कर जोरदार टक्कर, एक की मौत..

Jabalpur Road Accident : महाकुंभ(Mahakumbh 2025) से धार्मिक अनुष्ठान करके लौट रहे लोग भीषण सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 9 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना जबलपुर-भोपाल नेशनल हाइवे(Jabalpur Road Accident) का बताई जा रही है।

ये भी पढें - महाकुंभ में शाही स्नान से पहले भगदड़, प्रदेश से हजारों श्रद्धालु मौजूद

महिला की मौत

बेलखेड़ा पुलिस के मुताबिक, भोपाल का एक परिवार ऑटो से प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करके लौट रहा था। इस दौरान बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में ऑटो एक बस से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही एक महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं 9 लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना सोमवार की बताई जा रही है।

ये भी पढें - 144 साल बाद मौनी अमावस्या पर कुंभ योग, श्रद्धालु पहुंचे प्रयागराज

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सुचना

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मामले(Jabalpur Road Accident) की जानकरी तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।