26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NewEducationPolicy स्कूली बच्चे मॉडल से समझेंगे इंजीनियरिंग

तकनीकी संस्थानों के तर्ज पर अब स्कूली छात्रों के लिए होगा हैकथॉन जबलपुर. छात्रों का तकनीकी कौशल बढ़ाने के लिए कॉलेजों की तर्ज पर स्कूली छात्रों के लिए हैकथॉन का आयोजन किया जाएगा। इस तरह का पहली बार प्रयास किया जा रहा है। ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन अभी तक तकनीकी शिक्षा से जुड़े कॉलेजों में हैकथॉन आयोजित करता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Rajendra Gaharwar

•

Updated: 31 Oct 2023, 10:44 PM IST

तकनीकी संस्थानों के तर्ज पर अब स्कूली छात्रों के लिए होगा हैकथॉन

Jabalpur engineering collage

अब तकनीकी शिक्षा परिषद ( एआईसीटीई ) के द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट इंडिया हैकथान-2023 के माध्यम से यह कवायद की जा रही है।
चुनौतियों का होगा समाधान

हैकथान में छात्रों को दैनिक जीवन की चुनौतियों और समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न थीम पर आधारित नवाचारी मॉडल प्रस्तुत करने होंगे। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। छात्र स्मार्ट एजुकेशन, ब्लॉक चेन साइबर सिक्योरिटी, डिजास्टर मैनेजमेंट, फिटनेस एंड स्पोट्र्स, टॉयस, स्मार्ट व्हीकल, स्वास्थ्य जागरुकता, ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टक, सस्टेनेबल एनर्जी जैसे विषयों पर मॉडल बना सकेंगे। इसमें सफल होने वाली टीम को इनाम भी दिया जाएगा।

हर स्कूल को बनानी होगी टीम
तकनीकी समस्याओं को हल करने के लिए प्रत्येक स्कूल को चुनिंदा छात्रों की टीम बनानी होगी। इस टीम में 3 से 6 छात्र शामिल किए जा सकेंगे। इस टीम में एक मेंटर भी होगा जो कि छात्रों को गाइड करेगा। हर टीम को अपना एक यूनिक नाम बनाना होगा। स्कूल के नाम से कोई भी टीम नहीं होगी। टीम किसी भी समस्या पर काम कर सकेंगी। मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के माध्यम से एसआइएच में छात्र और शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। जिले में करीब 200 छात्रों का पंजीयन कराया जा चुका है।

तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली छात्रों के तकनीकी ज्ञान को परखने के लिए पहली बार इस तरह के एसआईएच हैकथॉन जूनियर एडिशन को लॉच किया गया है। अधिक से अधिक स्कूल इसमें सहभागिता दें इसका प्रयास किया जा रहा है।
प्रोफेसर पीके झींगे, प्राचार्य, जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज