7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jabalpur Temperature : जबलपुर में पारा 5 डिग्री से उतरकर 4.6 डिग्री दर्ज

Jabalpur जबलपुर में चार दिन बाद न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ।

2 min read
Google source verification
jabalpur Weather

jabalpur Weather

Jabalpur Temperature : शहर में बुधवार को ठंड के तेवर थोड़े नरम पड़े। लेकिन राहत मिलने की उम्मीद कम है। जबलपुर में चार दिन बाद न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले में शीतलहर की आशंका नहीं है। लेकिन कोहरा और पाला पड़ सकता है। बुधवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से कड़ाके की ठंड और सर्द हवा से थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन इसके जाते ही पारा फिर गिरेगा। गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त हो सकती है।

Jabalpur Temperature : पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज

दिन में भी बढ़ा तापमान-बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान हल्का बढ़ा। गत शनिवार को पारा 5 डिग्री से उतरकर 4.6 डिग्री दर्ज हुआ था। 4 दिनों तक यह 5 डिग्री के नीचे रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम था। बर्फीली उत्तरी हवा के चलते रात और सुबह जोरदार ठंड महसूस हुई। दिन में धूप के चलते अधिकतम तापमान में भी हल्की बढ़त हुई । यह 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य था।

Jabalpur Temperature : 4-5 दिनों तक बढ़ेगा रात का पारा

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले चार-पांच दिन तक शीतलहर की स्थिति से राहत मिलेगी। लेकिन उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद फिर पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होगी। जिससे उत्तरी हवा चलेगी और ठिठुरन बढ़ेगी।