2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 मार्च से पुणे-जबलपुर-पुणे हवाई सेवा शुरू, सप्ताह में दो दिन उड़ान भरेगा विमान

30 मार्च से पुणे-जबलपुर-पुणे हवाई सेवा शुरू, सप्ताह में दो दिन उड़ान भरेगा विमान

less than 1 minute read
Google source verification
flight_1585234809.jpg

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के खुशखबरी, रायपुर से प्रयागराज और इंदौर के लिए फ्लाइट आज से शुरू, जानिए शेड्यूल

जबलपुर। शहर से छत्तीसगढ़ के लिए हाल ही में फ्लाइट शुरू होने के बाद जल्द ही महाराष्ट्र के लिए एक और नई हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। स्पाइस जेट ने 30 मार्च से पुणे-जबलपुर-पुणे फ्लाइट के संचालन की घोषणा की है। इसके साथ ही लम्बे समय से जबलपुर-पुणे के बीच सीधी विमान सेवा की प्रतीक्षा समाप्त हो गई है। प्रारंभिक रूप से यह विमान सेवा सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। इससे यात्री एक घंटे में शहर से पुणे पहुंच जाएंगे।

साढ़े पांच हजार रुपए होगा किराया
एयरलाइंस ने पुणे-जबलपुर-पुणे विमान सेवा प्रारंभ करने की घोषणा कर दी है। इसके लिए टिकट विंडो भी खोल दिया है। जबलपुर से पुणे का प्रारम्भिक किराया 5,450 रुपए है। जबकि पुणे से जबलपुर का प्रारंभिक किराया 5,804 रुपए है। हालांकि डुमना एयरपोर्ट प्रबंधन को नई फ्लाइट के संबंध में डीजीसीए से स्लॉट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। एक-दो दिन में स्लॉट को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की सम्भावना है।

शहर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए पुणे जाते है। आइटी प्रोफेशनल सहित अन्य नौकरियों की तलाश में भी लोग पुणे का रुख करते हैं। पुणे की यात्रा के लिए ट्रेन में भी आसानी से सीट उपलब्ध होती है। ऐसे में नई फ्लाइट से छात्रों और नौकरीपेशा को आवाजाही में आसानी होगी।

Story Loader