2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन में पड़ने वाली थी डकैती, डकैतों से मिले ये घातक हथियार

ट्रेन में पड़ने वाली थी डकैती, डकैतों से मिले ये घातक हथियार  

2 min read
Google source verification
criminal

jabalpur train robbery news in hindi

जबलपुर। ट्रेनों में हो रही चोरी लूटपात की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर गठित टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन मदनमहल मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ की टूटी बिल्डिंग के पास पॉच संदिग्ध व्यक्ति घातक हथियारो के साथ पकड़ा गया। ये ट्रेन में डकैती डालने की योजना बनाते हुये मिले। वैधानिक कार्यवाही करते हुए चारो बदमाश1.सोनू उर्फ नितिन यादव पिता दिनेष यादव उम्र 25 साल निवासी मानिकपुर (उ.प्र.), 2.पांडुरंग वहिरवाड पिता गणपति उम्र 24 साल निवासी नादेड महाराष्ट्र, 3.विक्रम नामदेव पिता रामविषाल उम्र 21 साल निवासी मानिकपुर चित्रकूट (उ.प्र.),4. राजेन्द्र सेन पिता शंकर सेन उम्र 22 साल निवासी व्यौहारी शहडोल चारो के कब्जे से एक पिस्टल जिंदा कारतूस, तीन चाकू जप्त कर सभी आरोपियो को गिरफतार किया गया इनके विरूद्व धारा 399,402 ताहि. एवं 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई।

उक्त आरोपियो का एक साथी जो कुख्यात आरोपी है जो घटनास्थल से अंधेरे का फायदा लेकर फरार हो गया उक्त सभी गिरफतार आरोपियो के विरूद्व विभिन्न थानो में कई अपराध पंजीबद्व है सभी आदतन अपराधी है। उक्त आरोपियानो का अंतराज्जीय गिरोह है। इन्ही के द्वारा इटारसी में गंभीर घटना घटित किये थे। जिसमें एक महिला यात्री की दोनो पैर ट्रेन से कट गये थे इनके विरूद्व पुणे, मुम्बई, मध्यप्रदेष, उत्तरप्रदेष के थानो एवं जिलो में कई अपराध पंजीबद्व है।

train robbery news in hindi, train robbery, train me daketi,
train loot
, Loot Train attack, recent train robbery in india, train robbery latest news" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/28/robbry_3021832-m.jpg">

गहन पूछताछ कर 09 नग मोबाईल कीमती 72500/-रूपये जप्त किये गये है। आरोपी राजेन्द्र सेन के द्वारा दिनांक 28 मई18 को ट्रेन नर्मदा एक्स. में यात्री कल्पना सेंगर निवासी जबलपुर का पर्स चोरी किया था। जिससे दो सोने के मंगलसूत्र एक चॉदी की पायल, एक सैमसंग मोबाईल, आधारकार्ड एटीएम कार्ड एवं पर्स जुमला कीमती 62700/-रूपये का धारा 380 ताहि में जप्त किया गया है। कुल 135200/-रूपये कीमत का आरोंपियो से सामान जप्त किया गया। इनसे अन्य मामलो का ख्ुलासा होने की संभावना है।


पुलिस अधीक्षक रेल आर.एस.डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षकप्रतिमा पटैल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया टीम मे थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर उप निरीक्षक वायण्पी मिश्रा चौकी प्रभारी मदनमहल सउनि राजेष राज एवं उपनिरीक्षक पी0के0अहिरवार, उपनिरीक्षक एस.के.खम्परिया, प्र0आर. सुषील सिंह, मनमोहन दुबे रामलाल, आर. विनय मिश्रा, अनुराग तिवारी, लकेष, नितिन दुबे, प्रमोद चौरे,मनीष,मोहनीष सामिल थे। विवेचना टीम में लगे अधि./कर्म. को शपुलिस अधीक्षक रेल द्वारा नगद ईनाम दिये जाने की घोषणा की गई है।