21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब तक 49 गिरफ्तार, अन्य को तलाश रही पुलिस, सौहार्द्र के लिए पुलिस बल तैनात

Jabalpur violence: जरा से विवाद में भड़की थी हिंसा, दो पक्षों में पथराव के बाद पुलिस बल तैनात, अब तक 49 लोगों की गिरफ्तारी, अभी और लोगों की तलाश जिनके नाम दर्ज है FIR...

less than 1 minute read
Google source verification
jabalpur violence

jabalpur violence(photo X)

Jabalpur violence: जिले के सिहोरा में गुरुवार रात मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को तनाव में बदल गया। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। उग्र भीड़ को काबू में करने पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की है। शुक्रवार शाम तक 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें पूरा मामला

दरअसल, आजाद चौक में गुरुवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग जमा हो गए। पथराव-तोडफ़ोड़ शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख सिहोरा सहित आसपास के थानों की पुलिस पहुंची। भीड़ को खदेड़कर स्थिति काबू में की। एक पक्ष की ओर से देर रात एफआइआर दर्ज कराई गई थी। रात में ही पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। 25-30 आरोपियों को बस से जबलपुर शहर के थानों में लाकर गिरफ्तार किया गया।

प्रदर्शन, धार्मिक पाठ और लाठीचार्ज

शुक्रवार को विहिप, बजरंग दल के पदाधिकारी बस स्टैंड पहुंचे। सड़क पर धार्मिक पाठ किया। कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। समझाइश के बावजूद नहीं मानें तो, पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया।

49 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

-सम्पत उपाध्याय, एसपी