
सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर राकेश शर्मा ने प्राप्त की सर्वश्रेष्ठ इन्फेंट्री रेजिमेंटल की ट्रॉफी।
Jammu and Kashmir Rifles Regimental Centre: सैनिक और अग्निवीरों को प्रशिक्षण देने वाले संस्थानों में जम्मू एंड कश्मीर राइफल रेजिमेंटल सेंटर को देश के सर्वश्रेष्ठ सेंटर का खिताब मिला है। मध्यभारत एरिया के अंतर्गत जबलपुर में स्थित सेंटर को वर्ष 2024-25 के लिए 'सर्वश्रेष्ठ इन्फेंट्री रेजिमेंटल' चुने जाने पर महानिदेशक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है।
गौरतलब है कि हर साल इन्फेंट्री महानिदेशालय की ओर से प्रशिक्षण संस्थानों के लिए बाहरी प्रशिक्षण मूल्यांकन आयोजित किया जाता है, ताकि सैनिक और अग्निवीरों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के मानकों का आंकलन किया जा सके। इसी के तहत वर्ष 2024-25 के लिए सभी ट्रेनिंग सेंटरों का बाहरी प्रशिक्षण मूल्यांकन 07 से 10 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया गया।
वाराणसी के 39 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित सम्मेलन में भारतीय सेना के सभी रेजिमेंटल सेंटर में से जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर को सर्वश्रेष्ठ इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर चुना गया। सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर राकेश शर्मा ने 10 जनवरी को सर्वश्रेष्ठ इन्फेंट्री रेजिमेंटल की ट्रॉफी प्राप्त की।
Published on:
13 Jan 2025 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
