26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरी खबरः आज से बंद हो जाएगी जियो की ये सर्विसेज, अभी चेक करें

जियो ने लोगों को दिया तगड़ा झटका...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 27 Feb 2018, 5:20 PM IST

jio

jio

जबलपुर। दूर संचार क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए मध्यप्रदेश के करोड़ों उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका दे दिया। इसका असर मध्यप्रदेश के 6 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। जिओ कंपनी के इस निर्णय से अकेले जबलपुर जिले में करीब 5 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर असर होगा। अगर मध्यप्रदेश में इसकी तुलना करें तो करीब 6 से 7 करोड़ उपभेाक्ताओं को जिओ कंपनी के इस निर्णय से बड़ा नुकसान होने वाला है। जिओ कंपनी 27 फरवरी से अपनी एक बड़ी सर्विस को बंद करने जा रही है।

बता दे की मुकेश अंबानी की कंपनी जिओ की इस घोषणा के पूर्व उनके छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी रिलाइंस के बंद होने से भी रतलाम में लाखों उपभोक्ताओं को परेशानी हुई है। यहां तक की सूचना के अभाव में अनेक उपभोक्ता अपने नंबर को पोर्ट नहीं करा पाए। अब ऐसे में मुकेश अंबानी की जिओ को लेकर की गई इस घोषणा से रतलाम के लाखों उपभोक्ताओं के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

ये है RBI का फैसला

असल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मोबाइल सेवा कंपनियों को आदेश जारी किए है की वे पेमेंट सेवा को बंद कर दे। एेसे में जिओ कंपनी भी जिओ मनी को बंद करने जा रहा है। इसके लिए २७ फरवरी की तारीख तय की गई है। कंपनी ने ये निर्णय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन अनुसार लिया है। इसका मतलब है की २७ फरवरी के बाद से बैंक में पैसे ट्रांसफर 27 फरवरी के बाद से नहीं हो पाएंगे।

बंद हो जाएगा मोबाइल वॉलेट

कंपनी के जबलपुर विक्रेता ने इस बात की पुष्टि की है की 27 फरवरी से मोबाइल वॉलेट से रुपए बैंक में भेजने की सुविधा को बंद किया जा रहा है। हालाकि जिओ के उपभोक्ता २७ फरवरी के पूर्व अपने रुपए ट्रांसफर करते है तो इसका शुल्क नहीं लिया जाएगा। कंपनी के स्थानीय विके्रता के अनुसार इस बारे में सूचना नहीं दी गई है की 27 फरवरी को इस सेवा के बंद होने के बाद इसको शुरू कब किया जाएगा। या फिर ये बंद रहेगी या शुरू होगी, फिलहाल ये साफ नहीं है।