29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

minister से रिश्तेदारी बन गई जी का जंजाल, ऐसा है इस कुलपति का कैरियर रिकार्ड

डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन बने जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि जबलपुर के कुलपति, कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन के हैं रिश्तेदार

2 min read
Google source verification
jnau jabalpur: Dr Pradeep Kumar Bisen became the Vice Chancellor

jnau jabalpur: Dr Pradeep Kumar Bisen became the Vice Chancellor

जबलपुर .डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन को जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि जबलपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है। कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन के रिश्तेदार होने के कारण उनकी चर्चा ज्यादा हो रही है। वे प्रदेश के मशहूर कृषि विशेषज्ञ हैं। डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन मूलत: बालाघाट जिले के लेंडेझरी ग्राम के निवासी है। विशेष बात यह भी है कि वे तीन दशकों से ज्यादा समय तक ज.ने.कृ.विश्वविद्यालय जबलपुर में सेवारत रहे हैं। कृषि महाविद्यालय मुरझड़ में वे डीन भी रहे। डॉ. पी.के.बिसेन अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं संयुक्त संचालक विस्तार सेवाऐं के पद पर भी लंबे समय तक पदस्थ थे। डॉ. बिसेन पूर्व में निरंतर 15 वर्षो तक छात्रावास अधीक्षक भी रहे है। कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं कृषि विस्तार तथा विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रचुर अनुभव रखने वाले डॉ. बिसेन की नियुक्ति के बाद कृषि विवि की तस्वीर बदल जाने की आस लगाई जा रही है। गौरतलब है कि वारासिवनी के मुरझड में डीन के रूप में पी.के. बिसेन ने देश के कुशल आर्किटैक्ट को निमंत्रित कर भवन का ड्राईंग तैयार कराया था। तीन दिन में ही मुरझड जोन को वाय फाय कनेक्टिविटि से जोड दिया गया था।


कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन के रिश्तेदार
डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन कृषि मंत्री के परिवार के ही हैं। वे जवाहर लाल नेहरू कृषि विवि जबलपुर में ही संचालक विस्तार सेवाएं हैं। इनकी नियुक्ति पांच साल के लिए की गई है। कृषि के क्षेत्र में प्रदीप लंबे समय से काम कर रहे हैं। कृषि मामलों के लिए विशेषज्ञ के तौर पर भी प्रदीप पहचाने जाते रहे हैं। बिसेन कृषि विवि के अनेक प्रोजेक्ट से जुड़े रहे हैं। कुलपति पद के लिए लंबे समय से इनका नाम चल रहा था।


मिला दोबारा मौका
राज्यपाल और कुलाधिपति ओपी कोहली ने बुधवार को कृषि विवि जबलपुर सहित तीन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति की थी । कृषि विवि के अलावा दो विश्वविद्यालयों में मौजूदा कुलपतियों को ही दोबारा मौका दिया गया है। इसमें जीवाजी विवि ग्वालियर में डा. संगीता शुक्ला और महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट में प्रो. नरेश चन्द्र गौतम शामिल हैं।

Story Loader