11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर छाए एसपी गौरव तिवारी, जनता ने किया कटनी बंद

एसपी गौरव तिवारी के समर्थन में आमजन, बंद किया कटनी, लोगों ने स्वेच्छा से बंद रखी हैं दुकानें, सोशल मीडिया पर मिल रहा समर्थन, प्रदेश सरकार को कोस रहे लोग

less than 1 minute read
Google source verification

image

Lali Kosta

Jan 10, 2017

katni sp gaurav tiwari transfer, transferviral on

katni sp gaurav tiwari transfer, transferviral on social media, news in hindi, 500 crore hawala case, ips gaurav tiwari comment on whatsapp, ips gaurav tiwariafter transfer, ips officers transferred in mp, mp police, minister sanjay pathak,

कटनी/जबलपुर। 500 करोड़ का हवाला करोबार पकडऩे वाले कटनी एसपी गौरव तिवारी के ट्रांसफर को लेकर कटनी जिले के लोग प्रदेश सरकार से नाराज हो गए हैं। जनता के बीच ईमानदार छवि वाले गौरव तिवारी को जिले के लोगों बिना किसी राजनैतिक लाभ के कटनी एसपी बनाए रखने के पक्ष में है।

हवाला कांड का आरोपी बोला- मंत्री संजय पाठक के लिए करते हैं काम यही वजह है कि लोगों ने मंगलवार को एसपी के समर्थन और राज्य सरकार से उनका ट्रांसफर रोके जाने की मांग करते हुए बंद का आह्वान किया है। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया है। जिसमें कटनी सहित अन्य जगहों के लोग भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। वहीं कानून के जानकार ट्रांसफर को गलत बता रहे हैं।

transferviral on social media


सोशल मीडिया पर कटनी की जनता प्रदेश सरकार के इस फैसले पर जमकर भड़ास निकाल रही है। कटनी के लोग नहीं चाहते की उनका एसपी यहां से इतनी जल्दी चला जाए। इस मिस्त्री की गिरफ्तारी से कई नेता हो जाएंगे अंदर...क्या आप जानते है इसे लोगों का कहना है कि 500 करोड़ का हवाला करोबार पकडऩे वाले एसपी को प्रदेश सरकार ने उपकृत करने के बजाये हटाना बेहतर समझा, इससे सरकार की मंशा समझ नहीं आ रही है। एसपी गौरव ने बड़े-बड़े नामों का खुलासा किया है, अभी कुछ दिन पहले ही एक आरोपी की पत्नी ने खुलेआम राज्यमंत्री संजय पाठक का नाम लेकर इस मामले को और हवा दे दी है।


ये भी पढ़ें

image