
भाजपा-कांग्रेस
जबलपुर। विधानसभा चुनाव करीब आता देख राजनीतिक हलचल बढ़ने लगी है। महाकोशल के जबलपुर जिले के सिहोरा विधानसभा में बड़ी राजनीतिक हलचल हुई है। पिछली बार ऐन चुनाव के वक्त खिलाड़ी सिंह आर्मों भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए थे। चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। अब फिर से भाजपा में आने को घर वापसी बता रहे हैं।
प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में खिलाड़ी सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली। वे 2018 के चुनाव से पहले कांग्रेस में आए थे। पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था। खिलाडी सिंह ने कहा कि वे पुराने भाजपाई हैं और यह उनकी घर वापसी है। उनके भाजपा में वापसी के बाद सिहोरा विधानसभा में हलचल बढने लगी है। खिलाड़ी सिंह सिहोरा विधानसभा के कुंडम क्षेत्र से आते हैं। वे दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वे छह हजार मतों के अंतर से पराजित हुए थे। इसके बाद 2022 में हुए जिला पंचायत चुनाव में भी हार गए थे।
टिकट के दावेदार
अब महाकोशल के राजनीतिक गलियरों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लगभग सभी खेमों की एकराय है कि खिलाड़ी सिंह अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि, यह चर्चा भी है सिहोरा से भाजपा खिलाड़ी सिंह पर दांव लगा सकती है। ऐसे में मौजूदा विधायक नंदनी मरावी का क्या होगा? इस सवाल का जवाब अभी पार्टी की ओर से अधिकृत तौर पर तो नहीं आया है। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि नंदनी का रुतबा कम नहीं होने दिया जाएगा। उन्हें ससम्मान बड़वारा विधानसभा से टिकट दिया जा सकता है। नंदनी को भी इस बदलाव में कोई दिक्कत नहीं नजर आ रही। बड़वारा भी उनके लिए उतना ही अपना क्षेत्र लगता है।
Published on:
24 Jul 2023 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
