20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

lamba hone ka tarika in hindi- हर उम्र में बढ़ सकती है हाइट, अपनाएं ये आसान उपाय

सामान्य से कम लम्बाई होना बहुत से लोगों के लिए समस्या बन जाती है, 18 की उम्र के बाद भी बढ़ाया जा सकता है कद 

3 min read
Google source verification

image

Lalit Kumar Kosta

Jul 25, 2017

height

height

जबलपुर। अच्छी हाइट और परफेक्ट हैल्थ शुरु से लोगों के आकर्षण का विषय रही है। शादी-विवाह में आज भी सबसे पहले लड़का या लड़की की हाइट पर विशेष गौर किया जाता है। कॅरियर के क्षेत्र में तो कई अहम विभागों में कद को खास महत्व दिया जाता है। यही वजह है कि युवाओं का ध्यान कद बढ़ाने की तरफ सदैव रहता है। यह बात अलग है कि कई कारणों से कद नहीं बढ़ पाता। ऊपर से मिथक ये भी है कि 18 की उम्र के बाद हाइट नहीं बढ़ती, लेकिन इसके लिए निराश होने की जरूरत नहीं। डायटीशियन्स व अन्य जानकारों के अनुसार ऐसे कई घरेलू और आसान उपाय हैं, जिनको अपनाकर 25 वर्ष की उम्र तक भी हाइट बढ़ाई जा सकती है। विशेषज्ञों ने इसके लिए कुछ खास टिप्स पत्रिका से साझा किए हैं।


योग -
ताड़ासन कर शरीर की लम्बाई बड़ाई जा सकती है। छोटे बच्चे और टीनेजर ताड़आसन का नियमित अभ्यास कर अपनी लम्बाई 6 फुट तक भी बढ़ा सकते हैं| ताड़ासन करने के लिए दोनों हाथ ऊपर करके सीधे खड़े हो जायें, फिर गहरी सांस लें, धीरे-धीरे हाथों को ऊपर उठाते जायें और साथ-साथ पैर की एडियां भी उठती रहें। पूरी एड़ी उठाने के बाद शरीर को पूरी तरह से तान दें और फिर गहरी सांस लें। ताड़ासन करने से स्नायु सक्रिय होकर विस्तृत होते हैं। इसी लिए यह कद बढ़ाने में सहायक होता है।

स्वस्थ और पोषक आहार -
पौष्टिक भोजन में मौजूद विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और फास्फोरस लम्बाई बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए स्वस्थ और पोषक आहार लें। कार्बोनेटेड पेय, संतृप्त वसा और अधिक चीनी लेने से परहेज करें, क्योंकि ये आपकी लम्बाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। पेय जैसे दूध, जूस तथा गाजर, मछली, चिकन, अंडे, सोयाबीन, दलिया, आलू, बीन्स और हरी सब्जियां अपने भोजन में शामिल करें। साथ ही बादाम और मूंगफली जैसे नट्स तथा सेब और केले जैसे फल भी आपकी लम्बाई बढ़ाने में मददगार होते हैं।



फ्रीक्वेन्ट मील -
भूखे न रहें। प्राकृतिक तरीके से लम्बाई बढ़ाने के लिए आपको अपने मेटाबॉलिज्म (चयापचय) को की मजबूत बनाने की बहुत आवश्यक होती है। एक दिन में छह भोजन लेकर आप अपने चयापचय को मजबूत बना सकते हैं। बीच-बीच में स्वस्थ भोजन लेने से अपके शरीर में कम वसा एकत्रित होगी और इस प्रकार आप प्राकृतिक रूप से अपनी लम्बाई को बढ़ा पाएंगे।

पर्याप्त नींद -
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि लम्बाई जीन पर निर्भर करती है। लेकिन इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता कि पर्याप्त नींद स्वस्थ जीवनशैली और शरीर की समग्र वृद्धि और विकास के लिए सबसे अच्छा उपाय है। न सोने या कम नींद लेने का प्रतिकूल प्रभाव हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है। पर्याप्त नींद यह सुनिश्चित करती है कि आपकी लम्बाई और वजन ठीक रहेंगे। क्योंकि नींद के दौरान शरीर में ऊतकों का विकास और निर्माण होता है। साथ ही पर्याप्त नींद लेने से लम्बाई को नियंत्रण करने वाले हार्मोन की वृद्धि होती है। इसलिए, एक दिन में कम से कम 7 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है।


शरीर की उचित मुद्रा -
अनुचित मुद्रा में रहने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। सिर और गर्दन झुकाकर चलने, खड़े रहने से लम्बाई पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह न केवल आपकी रीढ़ बाहर की ओर झुका देता है, बल्की लम्बाई को भी कम करता है। उचित आसन में रहने से अपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है और लम्बाई बढ़ती है।

संबंधित खबरें


नशे से रहें दूर -
शराब पीना और धूम्रपान गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनते हैं। धूम्रपान या अल्कोहल लेने वाले व्यक्ति के विकास को और लम्बाई पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें।


धूप लें -
विटामिन ‘डी’ अपकी हड्डियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है, और सूरज की रोशनी विटामिन ‘डी’ का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत है। बस तेज धूप में न जाएं, इसका अधिकतम लाभ पाने के लिए सुबह या शाम के समय की धूप में बाहर जाएं और उसका पूरा लाभ लें।

जम्प रोप -
यह खेल आपने स्कूल या बचपन में जरुर खेला होगा यह सिर्फ स्कूल एक्टिविटी के लिए ही नहीं है बल्कि यह आपकी हाइट को भी बढ़ा सकता है.इस खेल में रस्सी को अपने गोल राउंड में घुमाना होता है और रस्सी को अपने बॉडी के ऊपर से उछालकर अपने पेरो के नीचे से निकालते है.इस प्रक्रिया को 3 से 4 बार रोज करे और हर राउंड एक मिनिट तक करे.यह बहुत ही इफेक्टिव होता है। आप इस चित्र में यह देख सकते है।