
latest dress trends in college, college girls latest fashion
जबलपुर. शहर के तमाम कॉलेजों में सेशन शुरू हो चुका है, लेकिन इस बार से स्टूडेंट्स के लिए यूनिफॉर्म कम्प्लसरी कर दी गई है। दस दिन बाद सभी स्टूडेंट्स यूनिफॉर्म में नजर आने वाले हैं। यह फैसला विशेषकर लड़कियों को ज्यादा नहीं भा रहा है। स्कूल से निकलकर वे कालेज में फैशनेबल ड्रेसेस पहनकर अपनी हसरत पूरी करना चाहती हैं सो इस निर्णय से उनके अरमानों पर पानी फिरता दिख रहा है।
कॉलेज गल्र्स के बीच फैशन का नजारा, दिख रहीं ट्रेंडी आउटफिट्स में
ऐसे में अब वे बाकी बचे दिनों में अपनी ये इच्छा पूरी करने की फेर में हैं। इससे पहले कि कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू हो, लड़कियां अपने लेटेस्ट फैशन के साथ दिखाई पड़ रही हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि दस दिन बाद उन्हें यूनिफॉर्म में ही नजर आना है। ऐसे में वे अभी जितने दिन शेष हैं, उनमें अपने फैशन को फॉलो करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। गल्र्स के बीच यूनिफॉर्म लागू होने को लेकर मायूसी है। कारण यही है कि वे अब फैशन फॉलोअर की रेस में शामिल नहीं हो सकेंगी।
रिप्ड जींस हर किसी के पास
आजकल रिप्ड जींस का क्रेज अधिक दिख रहा है। ज्यादातर गल्र्स यही जींस पहनना पसंद कर रही हैं। इसमें सामने से कट या कुछ रिप्ड डिजाइन होता है। तान्या सोनी ने बताया कि इस तरह की जींस अलग ही लुक देती है। अभी जितना फैशन फॉलो हो रहा है कर रहे हैं, उसके बाद तो यूनिफॉर्म
ही पहननी है।
दिख रहा फंकी, कैजुअल लुक
गल्र्स के बीच इन दिनों फंकी और कैजुअल लुक फॉलो किया जा रहा है। वे जींस, सिम्पल टी-शर्ट, श्रग में दिखाई दे रही हैं। उनका कहना है कि यह ड्रेसअप सिम्पल होने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक देता है। कौशिकी पांडे ने बताया कि वे इन दिनों ज्यादा से ज्यादा फैशनेबल ड्रेसेज पहन रही हैं।
Published on:
03 Aug 2018 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
