17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस आधुनिक तकनीक से आसान हो जाएगी प्रोस्टेट सर्जरी, यहां मेडिकल कॉलेज में लगाई जा रही है लाखों की मशीन

यूरोलॉजी सर्जरी के लिए आवश्यक उपकरण की दस साल बाद पूरी हुई जरूरत

2 min read
Google source verification
latest news in urology department of jabalpur medical college,Netaji Subhash Chandra Bose Medical College ,NCCB College,Jabalpur Medical College ,Urology,Prostate Cancer,Prostate Surgery,Urology Surgery,Surgeon for Prostate,Urologist in MP,Doctor in Jabalpur,Latest News in Hindi,Latest Operation Technique for Prostate Surgery ,Urp Telescope ,Latest News in Medical Science ,MP Medical University ,Medical Health Commissioner in MP,nscb medical college,

latest news in urology department of jabalpur medical college

जबलपुर। प्रदेश में यूरोलॉजी की सर्जरी जल्द ही आसान हो जाएगी। मरीजों को उपचार के लिए महंगे प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। ये संभव होगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगाई जाने वाली नई मशीनों से। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में 18 लाख रुपए की यूआरपी दूरबीन की खरीदी हो गई है। अब दूरबीन के माध्यम से प्रोस्टेट ग्रन्थि की सर्जरी हो सकेगी।
ऑपरेशन के लिए लग गए नंबर
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में यूरोलॉजी सर्जरी के लिए आवश्यक मशीनों का इंस्टॉलेश शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार मशीनों के इंस्टाल होने में अभी करीब 10 दिन का वक्त लगेगा। लेकिन ऑपरेशन के लिए अस्पताल में मरीजों ने अभी से चक्कर काटना शुरू कर दिया है। मरीजों की सुविधा के लिए डॉक्टरों ने मरीजों का नम्बर लगाना शुरू कर दिया है।
डॉक्टर अपने साथ मशीन लेकर आते थे
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ी संख्या में यूरोलॉजी के मरीज आते है। आधुनिक मशीन के नहीं होने के कारण मरीजों की सर्जरी में चीरा लगाना ही विकल्प था। आवश्यक होने पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर प्राइवेट अस्पतालों से अपने साथ यूआरपी मशीन लेकर आते थे तो एेसी सर्जरी होती थी। इसके चलते कई मरीजों को समय पर उपचार भी मुहैया नहीं हो पा रहा था।
10 साल से थी जरुरत
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों की सर्जरी के लिए दूरबीन उपकरणों की लंबे अरसे से जरुरत महसूस की जा रही थी। करीब 10 वर्ष पहले इसका प्रस्ताव भेजा गया था। लंबी कवायद के बाद अब यह मशीन मेडिकल अस्पताल में लगने जा रही है। इससे मरीजों को राहत मिल सकेगी।
40 के बाद होती है समस्या
मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. फणीन्द्र सोलंकी ने बताया कि यूरोलॉजी में प्रोस्टेट सर्जरी के ज्यादा केस आते हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिमाह 15-20 सर्जरी होती है। 40 वर्ष उम्र के बाद लोगों को पेशाब सम्बंधी समस्या शुरू होती है। जिन लोगों की बीमारी दवा से ठीक नहीं होती है, उनकी सर्जरी की जाती है।
कैमरा और लाइट सोर्स
दूरबीन सर्जरी में कैमरा और लाइट सोर्स की आवश्यकता होती है। ये दोनों सोर्स आ जाएं तो प्रोस्टेट सर्जरी में किसी भी डॉक्टर को बाहर से उपकरण लाने की आवश्यकता नहीं होती। सर्जरी के दौरान अंदर की तस्वीर कैमरे में दिखती है।