5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

patrika live : अव्यवस्थाओं की गोहलपुर मंडी, कीचड़, अराजकता में बिक रहीं सब्जी

अव्यवस्थाओं की गोहलपुर मंडी, कीचड़, अराजकता में बिक रहीं सब्जी

2 min read
Google source verification
latest sabji mandi news

latest sabji mandi news

जबलपुर। गंदगी, सड़ी सब्जियां, कीचड़, बदबू मारता गंदा पानी, एक दूसरे को धक्का मुक्की करते लोग ये नजारा किसी गंदी बस्ती का नहीं बल्कि शहर की सबसे व्यस्ततम गोहलपुर सब्जी मंडी का है। जहां सब्जी लेने जाना यानि खुद को परेशानी में डालकर बाजार करना होता है। अराजकता का आलम ये है कि बीच शहर वाली मंडी होते हुए भी किसी पिछड़े गांव सी नजर आती है।

नहीं हो रही सफाई
शहर की पुरानी थोक व फुटकर मंडी में शुमार गोहलपुर सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे है। कहने को यहां रोज सफाई कर्मचारी आते हैं, लेकिन बाहरी दुकानों के आसपास का कचरा उठाकर चलते बनते हैं। मंडी में फेंकी गई खराब सब्जियां, छिलके आदि कीचड़ में मिलकर गंदगी के साथ सड़ांध मारने लगते हैं।

एंट्री पर ही कब्जा
गोहलपुर मंडी का प्रवेश द्वारा किसी गंदी बस्ती सा दिखाई देता है। संकरी गली में एक तरफ सब्जी बेचने वाले तो दूसरी तरफ चाय, समोसे के ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। जिससे यहां आने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है। साथ ही व्यापारियों का माल लेकर आने वाले ठेलों और ऑटो भी बमुश्किल घुस पाते हैं।

आधा कच्चा, आधा पक्का है परिसर
मंडी का परिसर प्रवेश द्वारा से अंदर तक कच्चा है, वहीं आखिरी छोर आलू प्याज विक्रेताओं की ओर पर पक्का है। सबसे ज्यादा परेशानी सब्जी लेने आने वालों और व्यापारियों को होती है। कीचड़ के बीच वे सब्जियां बेचने को मजबूर हैं। इसके अलावा दुकान लगाने वाले भी व्यवस्थित न होकर मनमाने ढंग से कब्जे कर रखे हैं।

साफ सफाई प्रतिदिन सुबह शाम होती है। कच्चा होने के कारण सब्जियों के छिलके खराब हो जाते हैं। इस व्यवस्था को दुरुस्त करवाएंगे, दुकानदारों को भी जागरुक करेंगे कि वे कचरे को खुले में न फेकें।
- अर्जुन यादव, सीएसआई, जोन क्रमांक 14